जानिए घर पर कैसे बनाये चना दाल मक्खनी

सामग्री :
1 कप चने की दाल, 1 कप मखाना, 8 टे.स्पून सरसो का तेल, 1/2 टी स्पून जीरा, 2 तेज पत्ते।

कितने लोगों के लिए : 4
गरम मसाले के लिए:
4 लौंग, 2 छोटी इलायची, 1 इंच का टुकड़ा छोटी, 2 छोटी इलायची, 1 प्याज, 1 टे.स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 टमाटर।
अन्य मसाले:
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार, 100 ग्राम हरा धनिया (बारीक कटा), 1/2 टी स्पून चीनी, 2 टे.स्पून देसी घी।
विधि :
दाल को 750 ग्राम पानी में हल्दी और नमक डालकर 8 मिनट तक उबलने दें। दाल गल जाये लेकिन टूटे नही।
एक पैन में देसी घी गर्म करें इसमें मखानों को डालकर हल्की आंच पर भून लें जब यह गुलाबी हो जाये तो इन्हें प्लेट में निकाल लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें इसमें जीरा, तेजपत्ता, गरम मसाला डाल दे, जब जीरा चटकने लगे तो इसमें कटे हुए प्याज डालकर 4 मिनट तक भूने जब प्याज गुलाबी हो जाये तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें और थोड़ा सा पानी डालकर भून लें।
जब अदरक-लहसुन का पेस्ट अच्छी तरह भुन जाये तो इसमें कटे हुए टमाटर, सभी मसाले, चीनी और आधे टी स्पून नमक डालकर 3 मिनट तक पकाये।
अब इसमें कटा हरा धनिया, उबली हुई दाल डालकर 1 मिनट तक पकाये, इसमें भुने हुए मखाने और देसी घी डालकर चावल के साथ सर्व करें।





