जानिए क्या है ऑफर डिटेल्स, फ्री में REALME 3 PRO को खरीदने का अवसर

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के साथ Realme ने Real Leap Days sale के लिए टीम-अप किया है. इस सेल में Realme इच्छुक खरीदारों को 5 स्मार्टफोन्स ऑफर कर रही है. Realme के इन ऑफर्स के साथ Flipkart Rs 99 में कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान ऑफर कर रहा है. इसमें खरीदारों को एक्सीडेंटल स्क्रीन डैमेज, वाटर डैमेज, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सम्बंधित परेशानियों के लिए सिक्योरिटी मिलती है. सेल 27 जून से 30 जून तक चलेगी.

Flipkart के लैंडिंग पेज के अनुसार, यह Realme पर अब तक की सबसे बड़ी सेल है. आइए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से अपने बयान मे Realme ने यह भी बताया है की Rs 1000 तक के डिस्काउंट के साथ, वो खरीदारों को Mobikwik पर 15 प्रतिशत सुपरकैश भी देगी. कंपनी सेल के भाग के रूप में Realme 3 Pro फ्री में दे रही है. हालांकि, Rs 1000 का डिस्काउंट, Mobikwik कैशबैक और Realme 3 Pro को फ्री में खरीदने का मौका सिर्फ Realme.com पर उपलब्ध है. इसका मतलब है की आपको ये तीनों बेनिफिट्स Realme.com से खरीद पर मिलेंगे.
Realme 2 Pro और Realme U1 मिड रेंज के एक बेहतर स्मार्टफोन माने जाते हैं. इन दोनों मिड रेंज के स्मार्टफोन को यूजर्स काफी पसंद करते हैं. Realme 3 लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन के 3GB और 4GB रैम वैरिएंट पर कोई सीधा डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है. लिस्ट में अन्य ऑफर्स की तरह, यूजर्स बक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल कर कुछ पैसे जरूर बचा सकते हैं. Realme 4GB रैम वैरिएंट पर नो कॉस्ट EMI विकल्प भी ऑफर कर रहा है.
Realme C2 इस सेल की आखिरी डिवाइस के 2GB और 3GB रैम वैरिएंट पर कोई सीधा डिस्काउंट नहीं मिल रहा है. खरीदार, नो कॉस्ट EMI विकल्प, अलग बैंक ऑफर्स और फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. Realme C2 अभी सेल के लिए उपलब्ध भी नहीं है. Flipkart इसकी सेल कल यानि 28 जून को 12PM रखेगा.
Realme 3 Pro Real Leap Days Sale में पहली डील इस फोन पर मिल रही है. कंपनी फोन की असल कीमत पर सीधा डिस्काउंट तो नहीं दे रही है, लेकिन खरीदार बैंक ऑफर्स और फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल कर के फोन को कम कीमत पर खरीद सकते हैं. इन ऑफर्स के साथ, फ्लिपकार्ट Realme 3 Pro के 6GB रैम वैरिएंट पर नो कॉस्ट EMI भी ऑफर कर रहा है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Realme 2 Pro Flipkart की लिस्टिंग के अनुसार, तीनों वैरिएंट्स- 4GB रैम, 6GB रैम, और 8GB रैम, डिस्काउंट पर उपलब्ध है. सभी वैरिएंट्स पर Rs 1500 का डिस्काउंट उपलब्ध है. फ्लैट डिस्काउंट के साथ, यूजर्स बैंक ऑफर्स और फ्लिपकार्ट एक्सचेंज का इस्तेमाल कर कीमत को और कम कर सकते है.
Realme C1 (2019) इस फोन के 2GB रैम वैरिएंट पर Rs 500 का डिस्कांट मिल रहा है. हालांकि, इसके 3GB रैम वैरिएंट पर फ्लैट डिस्काउंट नहीं मिल रहा है. दूसरी डिवाइसेज की तरह, इच्छुक खरीदार अलग-अलग बैंक ऑफर्स और फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल कर के डिवाइस को कम कीमत में खरीद सकते हैं.





