जानिए कब जारी किया जाएगा आईपीएल का शेड्यूल, चेयरमैन ने दी जानकारी

नई दिल्‍ली। आईसीसी ने कोरोना वायरस के चलते इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्डकप को स्थगित कर दिया है। ऐसे में अब आईपीएल का रास्ता साफ हो गया है। आईपीएल चैयरमैन ब्रजेश पटेल ने भी कंफर्म कर दिया है कि इस साल दुबई में आईपीएल का आयोजन होगा।

इसके साथ ही ब्रजेश पटेल ने यह भी बताया कि सितंबर में आईपीएल का आयोजन होगा, बीसीसीआई ने सरकार को पत्र लिखकर इसकी इजाजत मांगी है। खबरों की मानें तो 6 से 7 दिन के अंतराल में बीसीसीआई आईपीएल 2020 के शेड्यूल की घोषणा भी कर देगी।
बता दें कि बीसीसीआई गवर्निंग काउंसिल की बैठक 24 जुलाई को होने वाली है। उस बैठक में आईपीएल शेड्यूल को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज की भी चर्चा होगी, जिसे कोरोना वायरस के कारण रद्द कर दिया गया है।
वहीं 19 सितंबर से आईपीएल की शुरूआत को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है। आईपीएल चैयरमैन ब्रजेश पटेल ने ये भी कहा है कि कोरोना वायरस के बाद भी यूएई में होने वाले आईपीएल में पूरे 60 मैच खेले जाएंगे। वहीं आईपीएल के मैचों की टाइमिंग को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Back to top button