जम्मू में ड्रग मनी पर बड़ा एक्शन: नशे की कमाई पर चला बुलडोजर

जम्मू के मीरां साहिब के इंद्रा नगर इलाके में प्रशासन ने ड्रग तस्करी से जुड़ी कमाई से बनी अवैध इमारतों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जम्मू के मीरां साहिब के इंद्रा नगर इलाके में प्रशासन ने ड्रग तस्करी से जुड़ी कमाई से बनी अवैध इमारतों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
जम्मू के मीरां साहिब थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान नशे के कारोबार से कथित तौर पर कमाए गए पैसों से बनाई गई अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर जम्मू और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जम्मू की सीधी निगरानी में की गई। मौके पर एसपी हेडक्वार्टर, एसडीपीओ आरएस पुरा और एसएचओ मीरां साहिब के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार से खड़े किए गए ढांचे को खत्म करना और क्षेत्र में कानून का शासन मजबूत करना है। अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और ड्रग मनी से बनी हर अवैध संपत्ति पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।





