जम्मू-कश्मीर में पकड़ा गया BSF जवान, बच्चियों को अगवा कर करता था…

विजयवाड़ा: नबालिग लड़की के अपहरण करने के आरोप में एक बीएसएफ के पूर्व जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पूर्व जवान एक 13 साल की लड़की का 45 दिनों से अगवा कर रखा था। पुलिस के मुताबिक, उसे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से महज दस किलोमीटर दूर जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पकड़ा गया।

जम्मू-कश्मीर में पकड़ा गया BSF जवान, बच्चियों को अगवा कर करता था...

पुलिस का कहना है कि पूर्व जवान का नाम नामा शिवा नागेश्वरा राव है और उसकी उम्र 45 साल है। बताया जा रहा है कि वो छोटी लड़कियों के यौन शोषण का आदी है और लगबग 45 दिन पहले उसने आंध्र प्रदेश के भट्टीप्रोलू से एक नबालिग लड़की को अगवा किया था।

लड़की के अगवा होने पर यह मामला राज्य सरकार के सामने आया था जिसके बाद लड़की को खोजने के लिए 50 पुलिसकर्मियों की एक टीम का गठन किया गया था जिसमें चार आईपीएस ऑफिसर भी थे।

पुलिस के अनुसार, नागेश्वरा का सुराग उसकी एक प्रेमिका ने दिया था जिसके आधार पर पुलिस ने उसे ट्रैक किया। आंध्र प्रदेश के डीजीपी ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा, “हम इसे बहुत बड़ी कामयाबी नहीं मान रहे। यह हमारी असफलता है कि हमें लड़की को खोजने में 45 दिन लग गए।”

यह भी पढ़ें:  25 दिनों तक पुलिस अधिकारी का बेटा विधवा मां और बेटी का रेप करता रहा, video भी बनाया

पुलिस ने बताया कि नागेश्ववरा को कुछ साल पहले बीएसएफ से निकाल दिया गया था। उसने अपनी पहली पत्नी को कुछ दिन पहले तलाक दे दिया था और एक दूसरी महिला के साथ रह रहा था। दूसरी महिला जिसे साथ वो रह रहा था उसी से पुलिस को नागेश्वरा के लोकेशन की जानकारी मिली थी। नागेश्वरा दिल्ली होते हुए लड़की को जम्मू-कश्मीर ले गया था। उसने लोगों को बताया था कि लड़की उसकी बेटी है और उसकी मां की मौत हो चुकी है।

Back to top button