जमुई में रंगदारी देने पर औरंगाबाद का मुंशी अगवा, तीन लोग हिरासत में

भोपाल.सिकंदराथाना क्षेत्र में कैलाश डैम की नहर की खुदाई का काम करा रहे मुंशी को अपराधियों ने अगवा कर लिया। अगवा मुंशी औरंगाबाद निवासी उमाशंकर सिंह हैं। दो करोड़ 34 लाख में खुदाई का ठेका औरंगाबाद के दिलीप कुमार को मिला है।
जमुई में रंगदारी देने पर औरंगाबाद का मुंशी अगवा, तीन लोग हिरासत में
 
रविवार की रात नहर की खुदाई करवा रहे मुंशी उमाशंकर सिंह का खुदाई स्थल पर पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने अपहरण कर लिया। खुदाई कर रहे जेसीबी चालक से मारपीट कर काम को बंद करने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद काम बंद है।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: लालू यादव की बेटी मीसा भारती को हो सकती है 7 साल कैद की सजा

 मुंशी के अपहरण की सूचना मिलते ही सिकंदरा थानाध्यक्ष विवेक भारती ने एसएसबी, एसटीएफ झाझा सैप जवानों के साथ छापेमारी की।

Back to top button