छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब किया अपने नाम

सुलतानपुर,28 अक्टूबर(UjjawalPrabhat.Com)। कमला नहेरू संस्थान फरीदीपुर परिसर के इंजीनियरिंग इन्स्टीट्यूट में चल रहे टेक्नो कल्चरल प्रोग्राम के दूसरे दिन रविवार को छात्रों ने सभी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्रों में खेल प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह देखा गया। खेलो में हर एक छात्र ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी क्रम में क्रिकेट के मैच व चेस प्रतियोगिता से कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। चेस में अवनीश श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया। तो वहीं कबड्डी के फाइनल मुकाबले में रॉयल हास्टल ने शुरूआत से ही अपना दबदबा बनाये रखा और खिताब को अपने नाम किया। क्रिकेट इनबाक्स में गर्ल्स हास्टल की टीम अंतिम रूप से विजयी रही। वहीं एनएफएस प्रतियोगिता में अंकित कुशवाहा विजयी रहे। साथ ही आयोजित हुए वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंकित सिंह व अभिषेक शुक्ला विजयी रहे। कैरम प्रतियोगिता में हर्ष सिंह, म्यूजिकल चेयर में आदर्श विश्वकर्मा, मिनी मिलेशिया में हर्ष वर्धन सिंह, रंगोली में शैलेष व कीर्ति, पॉट प्रतियोगिता में देवेश सिंह, रोडीज प्रतियोगिता में विक्रम सिंह व आरती गुप्ता विजयी रही। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अपने वीडियो संदेश में छात्रों को शुभकामनाए देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डा. महेश प्रसाद, इंजीनियरिंग प्रमुख रत्नेश सिंह, राहुल सिंह, संयोजक नागेन्द्र पांडेय, सैनुद्दीन, एके सिंह, राघवेन्द्र त्रिपाठी, कौस्तुभ कुंदन, राजेश दूबे, एमपी सिंह, अवधेश सिंह, शिवम प्रताप सिंह, राजेश कसौंधन, जेपी मिश्रा, अखंड सिंह, सुशील यादव समेत आदि मौजूद रहे।
नीरज तिवारी





