चांदी की चेन आपके बेचैन मन से लेकर मां की सेहत तक का रखती है ख्याल

हमने अपने आसपास कई ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जो अपने गले में चांदी की चेन पहनते हैं। चांदी की चेन पहनना कई लोगों का शौक और दिखावा दोनों हो सकता है, लेकिन बहुत कम लोगों को ही इसके ज्योतिषीय महत्व के बारे में पता है कि गले में चांदी की चेन पहनने से कई लाभ मिलते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चांदी का संबंध शुक्र और चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। चंद्रमा जहां मन और भावनाओं को प्रभावित करता है, वहीं शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं, सौंदर्य, प्यार आदि का कारक माना जाता है। गले में चांदी की चेन पहनने से आपको कई तरह के ज्योतिषीय लाभ मिलते हैं।
गले में चांदी की चेन पहनने के लाभ
यदि आपका चंद्रमा काफी कमजोर है और मन हमेशा अशांत रहता है, काफी ओवरथिंकिंग करते हैं और भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर महसूस करते हैं या फिर किसी भी बात से जल्दी ही तनाव में आ जाते हैं, तो आपको चांदी की चेन जरूर पहननी चाहिए।
ज्योतिष में चांदी चंद्र दोष को दूर करने में सहायक माना गया है। इससे मन मजबूत और जीवन में स्थिरता आती है।
शुक्र सुख-समृद्धि का प्रतीक
चांदी की चेन पहनने से शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। शुक्र के शुभ प्रभाव आपकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में सुख और प्यार बढ़ाने का काम करते हैं।
इससे धीरे-धीरे आपकी लाइफ में भौतिक सुख-सुविधा बढ़ जाती है। ग्लैमर,कला, सौंदर्य, फैशन आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को करियर में फायदा मिलता है।
राहु-केतु दोष से मिलता है छुटकारा
जिस भी व्यक्ति की कुंडली में राहु और केतु की दशा खराब है और उसके दुष्प्रभाव से लाइफ में काफी उथल-पुथल मच चुकी है, तो आपको अपने गले में जरूर चांदी की चेन पहननी चाहिए।
इसे धारण करने से आपके सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होने के साथ नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। इसके साथ ही आपका दिमाग तेज होने के साथ दोनों ग्रहों के सकारात्मक गुणों में वृद्धि होगी।
मां की सेहत से जुड़ा चांदी
ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह सूर्य का संबंध पिता से है, ठीक उसी तरह चंद्रमा का संबंध माता से जोड़कर देखा जाता है। यदि आप चांदी की चेन पहनते हैं तो इससे आपकी मां की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।
यदि वो किसी कारण से बीमार हैं, तो उनका ख्याल रखें। चंद्रमा के शुभ प्रभाव से वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। यदि आपके आपकी मां के साथ संबंध बेहतर नहीं हैं, तो भी चांदी की चेन धारण करने से जीवन में सकारात्मकता आएगी।





