चर्चित आईपीएस नवनीत सिकेरा कोरोना पॉजिटिव, एक और मंत्री भी पीड़ित

लखनऊ। चर्चित आईपीएस नवनीत सिकेरा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। नवनीत सिकेरा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। हमेशा हिट और फिट रहने वाले आईपीएस सिकेरा के कोरोना पीड़ित होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सिकेरा आईजी नवनीत सिकेरा लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि उनका ड्राइवर और फॉलोवर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।उत्तर प्रदेश में सरकार में राज्य मंत्री कमला रानी कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं।कोरोना संदिग्ध लगने पर सिविल अस्पताल में सैंपल लिया गया था। आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
उधर शनिवार को आइजी पीएचक्यू नवीन सिकेरा की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटव आई है जिसके बाद उन्हें आनंदी वाटर पार्क के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया। 1996 बैच के आईपीएस नवनीत को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी पहचाना जाता है।
 

Back to top button