घुसपैठ के लिए 250 से अधिक आतंकी सीमा पार तैयार बैठे

सेना कमांडर ने कुपवाड़ा जिले के केरन में पत्रकारों से कहा कि 250 से अधिक आतंकी सीमा पर अलग-अलग लॉन्च पैड्स पर घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। पूरी फौज हर जगह उन्हें रोकने के लिए सतर्क है। आने वाले महीनों में बर्फ के कारण रास्ते बंद हो जाएंगे। इसलिए आतंकियों की पूरी कोशिश होगी कि समय से पहले घुसपैठ कर लिया जाए। ऐसे में घुसपैठ की कोशिशों के बढ़ने की संभावना है।
जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में दक्षिणी कश्मीर की तुलना में आतंकवाद में कमी है। दक्षिणी कश्मीर में युवाओं के लगातार आतंकवाद में शामिल होने पर कहा कि उत्तरी कश्मीर के लोगों का शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने आतंकवाद को कंट्रोल में रखा है। दक्षिणी कश्मीर के लोगों को आतंकवाद को नियंत्रण में रखने के लिए उत्तरी कश्मीर के लोगों से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि वह उत्तरी कश्मीर के लोगों से सीख लें कि कैसे खुशहाली से देश आगे बढ़ सकता है।
आगामी निकाय और पंचायती चुनावों को लेकर सेना कमांडर ने कहा कि हमारा मकसद है पूरे इलाके में अमन शांति कायम रहे और शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव हो। इसके लिए पुलिस और सीआरपीएफ के साथ पूरा तालमेल बनाए हुए हैं। दिन और रात दोनों समय एरिया डोमिनेशन की जाती है।





