घर पर बनाये चटपटा और टेस्टी आलू मसाला

एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 4 – 6
- समय : सिर्फ 20 मिनट
- कैलोरी : 170
- मील टाइप : वेज, लंच, डिनर
आवश्यक सामग्री
आधा किलो आलू (छोटे साइज के और उबले हुए)
1 छोटा टुकड़ा अदरक
6-7 कलियां लहसुन की
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 छोट चम्मच कलौंजी
1 छोट चम्मच साबुत धनिया
1 छोट चम्मच जीरा
चुटकीभर हींग
2 सूखी लाल मिर्च
1 छोट चम्मच अमचूर
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
विधि
– चटपटा आलू मसाला बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें.
– पैन के गर्म होते ही साबुत धनिया, सौंफ और जीरा डालकर 1 से 2 मिनट तक भून ले और आंच बंद कर दें.
– आंच बंद करने के बाद ही सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड्स तक चलाते हुए भूनें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
– मसाले के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें.
– मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
– तेल के गर्म होते ही हींग, अदरक और लहसुन डाकर सुनहरा होने तक भून लें.
– अदरक और लहसुन के भुनने की भीनी खुशबू आते ही आलू डालें और इसे भी गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
– आलू के सुनहरा होते ही तैयार पाउडर मसाला, अमचूर और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक कड़छी से चलाएं.
– चटपटा आलू मसाला तैयार है. रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें.





