घर पर बनाएं दूध-केले का कंडीशनर, शाइनी बालों के लिए

हेयर कंडीशनर बालों को स्मूथ बनाता है. इससे बाल काफी अच्छे और सुंदर दिखाई देते हैं. शाइनी और रेशमी बाल पाने के लिए हमेशा बालों में कंडीशनर लगाना चाहिए. बाजार में उपलब्ध उत्पाद बालों को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं और इन्हें रुखा और बेजान बना सकते हैं. इसी के चलते हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप घर पर भी कंडीशनर बना सकते हैं. आप घर पर ही आसानी से केले और दूध से हेयर कंडीशनर बना सकते हैं.

सामग्री
इस हेयर कंडीशनर को बनाने के लिए आपको चाहिए एक पका हुआ केला और एक कप दूध. इसके अलावा आप इनकी मात्रा भी बालों की लंबाई के अनुसार रख सकते हैं.

कैसे बनाएं
एक केले को ठीक से मैश करें और इसे दूध में मिलाएं. इससे गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं. अब इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें. पेस्ट में बरकरार रखने के लिए आप शॉवर कैप पहन सकते हैं. इसके बाद बालों को हल्के गर्म पानी के से धो लें और फिर बालों को सही तरीके से शैम्पू करें. बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्राई ना करें.

बालों के लिए केले के फायदे

केला स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को चमक देता है.

यह बालों से डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है.

केले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो बालों को मुलायम और रेशमी बनाने में मदद करते हैं.

केले में मौजूद पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट बालों को मजबूत बनाने और बालों के विकास में मदद करते हैं.

केला सूरज की किरणों और प्रदूषण के कारण होने वाले हेयर डैमेज(hair damaged) को कम करता है. आप यहां क्लिक करके केले के लाभों के बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं.

Back to top button