घर पर ऐसे… बनाए चटपटा गाजर का अचार’

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में नई-नई सब्जियां नजर आने लगती हैं इस मौसम में सबसे ज्यादा आने वाली सब्जियों में गाजर भी होती है। वैसे तो गाजर का जूस, मुरब्बा, सब्जी तो आपने खूब खाई होगी मगर, गाजर का अचार भी बनता है।

बाजार में आपको गाजर का अचार खूब मिल जाएगा मगर आप इसे घर पर भी आसान स्टेप्स में बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी क्यों कि गाजर का अचार आप केवल 5 आसान स्टेप्स में ही बना सकती हैं। अगर आप इन सर्दियों में गाजर का अचार बनाना चाहती हैं तो आप इस रेसिपी को जरूर पढ़ें।
अगर आपको इन सर्दियों को कुछ हेल्दी और चटपटा खाने का मन हो तो आप घर पर ही गाजर का अचार बना कर अपनी इच्छा पूरी कर सकती हैं।
बसे पहले गाजर छील कर साफ करें और उसे लंबा-लंबा काट लें।अब आप गाजर के इन टुकड़ों पर लगा हुआ पानी सूखने दें। आप इसे कुछ समय के लिए धूप में रख देती हैं तो यह और भी अच्छी बात होगी। धूप दिखाने से आपका अचार खराब भी नहीं होगा।
इसके बाद आपको गाजर के इन टुकड़ों में पिसी राई, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग, नींबू का रस डाल कर मिलाना होगा। इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
इसके बाद इसमें सरसों का तेल डालें। आप इस अचार को 2-3 दिन के लिए सूर्य की सीधी रौशनी में रखें। हो सके तो अचार में एक कॉटन का हल्का कपड़ा बांध दें।
आप चाहें तो इसके साथ आप हरी मिर्च का अचार भी रख सकती हैं। 2-3 दिन बाद यह अचार पक जाएगा तब आप इसे खाने के साथ परोस सकती हैं।





