ग्रेटर कैलाश में हाई प्रोफाइल किडनैपिंग, बुजुर्ग को फ्रिज में लेकर नौकर फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हाई प्रोफाइल किडनैपिंग की वारदात हुई है. नौकर ने एक बुजुर्ग को बेहोश कर फ्रिज में रखकर रविवार सुबह किडनैप कर लिया. बुजुर्ग का नाम कृष्ण खोसला है और उनकी उम्र 91 साल है. बताया जा रहा है कि नौकर बुजुर्ग के बर्ताव से नाराज था. बुजुर्ग की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं.
ग्रेटर कैलाश के कोठी नंबर M-75 में कृष्ण खोसला अपनी पत्नी और नौकर किशन के साथ रहते हैं. शनिवार शाम को लगभग 5 बजे घर के बाहर एक मिनी ट्रक आकर खड़ी हुई और उसमें से 6 लोग बाहर निकलकर कोठी के पहले माले पर पहुंचे. घर के अंदर मौजूद 6 लोग बुजुर्ग कृष्ण खोसला और उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ दिए जिसके बाद वे बेहोश हो गए. इसके बाद वे घर के अंदर लूटपाट की घटना को अंजाम दिए. साथ ही फ्रिज का सारा सामान भी निकाल दिए.
नौकर समेत घर के अंदर मौजूद सभी 6 लोग बुजुर्ग कृष्ण खोसला को फ्रिज के अंदर डाल दिए. वे उसके बाद फ्रिज को उठाकर घर के बाहर ले गए और ट्रक में डाल दिए. इसके बाद वे फरार हो गए. रविवार सुबह कृष्ण खोसला की पत्नी को जब होश आया तो उन्होंने चिल्लाया. इसके बाद खुलासा होता है कि उनके पति को बदमाश फ्रिज में किडनैप करके ले गए हैं.
इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिलती है. पुलिस तुरंत मामला दर्ज कर जांच में जुट जाती है. शुरुआती जांच में पता चला कि नौकर किशन 1 साल से घर में रह रहा था. वो बुजुर्ग से नाराज भी था. किशन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन दिल्ली के संगम विहार में रहता है. इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का दावा है कि जल्द वो मामले को सुलझा लेगी.





