गोविंद डोटासरा ने कहा-50 साल से कम उम्र के शिक्षकों का महिला विद्यालयों से होगा तबादला

राजस्‍थान स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा बयान जारी कर कहा है कि राजस्‍थान  बालिका शिक्षा- सुरक्षा को लेकर सरकार नवाचार करने जा रही है। इसमें 50 साल से कम उम्र के शिक्षकों का महिला विद्यालयों से तबादला होगा। शिक्षा विभाग के मुख्यालय बीकानेर में अधिकारी योजना को मूर्त रूप देने में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि हम लड़कियों के स्कूल में अधिक से अधिक महिला शिक्षकों को नियुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि छात्राएं अपनी समस्याओं को साझा कर सकें, जैसे वे अपनी माताओं और बहनों के साथ करती हैं।

Back to top button