गुजरात पलायन पर मायावती ने दिया बड़ा बयान, कहा- मोदी को वोट देने वाले लोगों पर ही हो रहा है हमला

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने हिंदी भाषियों के गुजरात पलायन की घटना की निंदा की है। मायावती ने इस मामले में भाजपा के सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि जिन लोगों ने उन्हें वोट दिया। उन पर ही हमला किया जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों साबरकांठा में 14 महीने की बच्ची के साथ हुए रेप के बाद लगातार हिंदी भाषियों खासकर यूपी और बिहार के लोगों पर हमले किये जा रहे हैं।
गुजरात पलायन पर मायावती का बयान
इस मामले में मायावती ने कहा कि यह दुख की बात है कि गुजरात में वाराणसी से मोदी जी को जीतने के लिए वोट देने वालों को गुजरात में टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार को ऐसे हमले करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस पहले सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और यूपी के लोगों के लिए सुरक्षा मांग की।
गुजरात पलायन को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
बता दें कि गुजरात पलायन को लेकर विपक्षी दल भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस मामले में जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पलायन को बेरोजगारी से जोड़ दिया है।
इस मामले में सत्ताधारी भाजपा इसके लिए कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर को जिम्मेदार ठहरा रही है। अल्पेश पर भड़काऊ भाषण देने और लोगों को पलायन के लिए मजबूर करने के लिए गुजरात के लोगों को भड़काने का आरोप लग रहा है। अब तक हजारों को प्रदेश छोड़ चुके हैं।





