गर्मी के दिनों में यदि अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो कोल्ड ड्रिंक्स और ठंडा पानी से परहेज करें। जितना हो सके खूब पानी पीएं। डाब, बेल व आम पना का सेवन करें। गर्मी में तेज धूप में जाने से बचें। यदि किसी कारणवश जाते भी हैं तो खाली पेट बाहर न निकले। धूप में मुंह को ढंक कर चले।

टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में डॉक्टर ऑनलाइन में हीट स्ट्रेस विषय पर जानकारी देते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निवेदिता मिश्रा ने बताया कि भारी खाना खाने से बचे, इसकी अपेक्षा हल्का भोजन लें और जंक फूड से खुद को दूर रखें। गर्मी के मौसम में आपका शरीर किस तरह से ठंडा रहे, इसका उपाय करें। नियमित रूप से पानी पीते रहें।

गर्मी के वार से कैसे बचें
-
पानी खूब पियें, नींबू-नमक-चीनी डालें या ओआरएस हो तो ज्यादा अच्छा
-
नींबू की शिकंजी, दही की लस्सी व नमक डालकर दही का प्रयोग करें
-
फलों का जूस फायदेमंद रहता है
-
घर से निकले तो पानी पीकर, शरीर को ढक कर चलें।
-
बच्चों को उल्टी दस्त हों तो ओआरएस का घोल पिलाएं
-
बच्चों को ठंडे स्थान पर रखे, धूप से बचायें
-
तेज बुखार हो तो तत्काल ठंडे पानी की पट्टी रखें
-
बच्चों को बार-बार पानी पिलाते रहें।
Back to top button