गर्मियों में इस फैशन को अपनाएं और दिखें कूल-कूल

इस तेज गर्मी में भी लोगों में फैशन का क्रेज कम नहीं हो रहा है। जून की तेज गर्मी में भी लोग फैशनेबल दिखना चाहते हैं।यही कारण है कि आपके अलमारी में रखे मोटे व गरम कपड़ों की जगह हलके व आरामदायक कपडे जगह बनाने लगे हैं| आइए आज हम आपको बताते हैं कि इस गर्मी में आप कैसे फैशनेबल दिख सकती हैं.
1 हल्के रंग के ड्रेस का करें चुनाव: गर्मियों में कपड़ों के स्टफ के साथ- साथ कपड़ों के रंगों का भी ख्याल रखें| कपडें हमेशा हल्के रंगों के व ठंडक देने वाले होने चाहिए। गर्मियों में सूती, खाड़ी, शिफॉन आदि से बने वस्रों को प्रयोग में लाना चाहिए जो शरीर को शीतलता प्रदान करे। गर्मियों के मौसम में भूल कर भी स्लीवलेस कपडे न पहने। अधिकतर युवा लडकिया गर्मियों में बिना बाजू के कपडे पहनना पसंद करती है लेकिन तेज धुप की वजह से त्वचा के झुलसने का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपडे पहने।
.jpg)
2 सिम्पल कपडे पहने: गर्मियों के मौसम में ज्यादा काम वाले कपडे न पहने। हैवी वर्क वाले कपड़ो से पसीना अधिक आने लगता है जिससे शरीर में खुजली और रैशेज़ होने का खतरा हो जाता है । गर्मियों में साटन, सिल्क, सिंथेटिक, वेलवेट से बने कपडे न पहने। इस मौसम में लिनन व कॉटन से बनी कुर्ती, स्कर्ट, टॉप पहने। यह बहुत आरामदायक और ट्रेंडी लगते है। इस मौसम में शिफॉन और जॉर्जट से बने अनारकली सूट व साड़ियां भी पहन सकते है।
यह भी पढ़े: मसाज कराने गई थी महिला लेकिन वहां मसाज के लिए लड़की नहीं लड़का मिला,फिर…
.jpg)
3. कपड़े पहना कर कंफरटेबल फील करें: गर्मियों में वैसा ही फैशन अपनाये जिसमे आप खुद को सहज महसूस कर सके। ज्यादा हैवी मेकअप, जूलरी को प्रयोग में न लाये, इससे आप त्वचा संबंधी रोगों के शिकार बन सकते है। इस मौसम में ढीले ढाले व आरामदायक कपडे पहने। इसमें हलके रंगों के फ्लोरल प्रिंट, ब्लॉक प्रिंट, वेजिटेबल प्रिंट्स का प्रयोग करें जो आपको आराम के साथ साथ ट्रेंडी लुक भी देगा।





