गजब! बकरी ने दिया ऐसे बच्चे को जन्म, लोग देखकर हुए हैरान…

आज कल गर्भ में आनुवंशिकी उत्परिवर्तन के कई सारे मामले लगातार सामने आ हैं। कुछ ऐसा ही मामला फिलीपींस में भी देखने को मिला जब एक किसान के घर उसकी पालतू बकरी ने आधे सुअर और आधे इंसान जैसे बच्चे को दिया जन्म दिया है, जिसे देखने के लिए दूर गांवों से लोग आ रहे हैं। जी हां, ये खबर सुनकर आप आश्चर्य में पड़ गए होंगे लेकिन सच है।गजब! बकरी ने दिया ऐसे बच्चे को जन्म, लोग देखकर हुए हैरान...

फिलीपींस में रहने वाली 40 साल की जोसफीन रफीक ने बताया पिछले महीने उसकी बकरी की प्रेग्नेंसी के बारे में उसे पता चला था। उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद दूसरा बच्चा ऑपरेशन से निकाला गया। लेकिन जो चीज सामने आई, उसने सबके होश उड़ा दिए। उस जीव के शरीर में बकरी की तरह एक भी बाल नहीं थे। जो आधा इंसान और आधा सुअर की प्रजाति जैसा दिखता है। उसका शरीर पिंक और चिकना था।

जोसफीन ने इस अजीबो-गरीब जीव की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि इस जीव को देखने के लिए उसके घर पर काफी लोग आ रहे हैं । जोसफीन ने कहा, मैंने कभी भी ऐसा कोई जीव नहीं देखा। वो आधा सुअर और आधा इंसान लग रहा था। उसके हाथ पैर भी थे। मुझे समझ नहीं आया कि आखिर बकरी ने ऐसे बच्चे को कैसे जन्म दिया। कुछ लोग उसे शैतान का बच्चा कह रहे हैं। 

जोसफीन ने बताया कि जन्म के बाद उस अजीबोगरीब जीव और बकरी के एक और बच्चे की मौत हो गई। किसी को भी नहीं पता कि वो चीज आखिर क्या थी, लेकिन ये बकरी तो बिल्कुल भी नहीं थी। इस मामले पर एनिमल साइंस एक्सपर्ट डॉ. एगपिट साल्सिस ने बताया कि जेनेटिक बदलावों की वजह से ऐसी चीजें हमें देखने को मिलती हैं। कई बार मां को किसी बीमारी की वजह से गर्भ में पल रहे जानवरों के बच्चे इस तरह पैदा हो जाते हैं।

Back to top button