खास टी-शर्ट पहनकर Virat Kohli ने Anushka Sharma का हाथ थाम किया रोमांटिक डांस

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ RCB, CSK और MI के बाद IPL खिताब डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन गई है। खिताबी मैच जीतने के बाद आरसीबी की जीत के जश्न के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
आरसीबी ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें किंग कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ डांस करते हुए और जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL का खिताब
दरअसल, आईपीएल 2026 फाइनल मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को 155/8 पर रोक दिया। जवाब में 156 रन का टारगेट आरसीबी ने 2 ओवर बाकी रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Virat-Anushka ने लूटी महफिल
आरसीबी के लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद मैदान पर जश्न शुरू हो गया। आरसीबी के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे थे, लेकिन सारी लाइमलाइट विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लूट ली।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 156 रन का पीछा करते हुए आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 75 रनों की पारी खेली। कोहली के बल्ले से विनिंग शॉट निकला और इस दौरान स्टैंड्स पर बैठीं अनुष्का की तरफ देखकर उन्होंने फ्लाइंग किस दिया। वहीं अनुष्का ने भी खुशी से झूमकर दोनों हाथों से विराट को फ्लाइंग किस दिया।
‘विरुष्का’ का डांस का वीडियो वायरल
जीत के तुरंत बाद दोनों मैदान पर एक-दूसरे का हाथ थामकर डांस करते नजर आए। आरसीबी ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इस दौरान कोहली ने एक खास टी-शर्ट पहनी थी, जिसकी बैक पर लिखा था, “One felt nice, we did it twice”। इसका मतलब की एक बार जीत हासिल करना अच्छा लगा था, तो हमने इसे दोबारा किया। वायरल वीडियो में पूर्व कप्तान बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक के साथ भी थिरकते नजर आए।
आरसीबी ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- “डांस फ्लोर पर ‘किंग कोहली’ की जबरदस्त परफॉर्मेंस।एकदम शानदार माहौल। दिल को छू लेने वाला। और भी बहुत कुछ। अनुष्का शर्मा, हमारे ‘Day 1’ बनने के लिए आपका शुक्रिया।”





