दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार AK-47 के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें, इसलिए ये है इतनी मशहूर

दुनिया की सबसे मशहूर राइफल AK-47 जिसके बारे में हर किसी को अच्छे से मालूम होता है। यह इतनी मशहूर है कि इसकी खरीदारी सबसे ज्यादा की जाती है। आज हम आपको AK-47 सेवन से जुड़े ऐसे फैक्ट बताएंगे जिनको जानकर आपको इससे जुड़ी विशेष जानकारी प्राप्त होगी।
सबसे पहले हम आपको बता दें कि AK -47 को रूस की एक सैनिक मिखाईल कलाशनिकोव ने बनाया था दरअसल द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इनके कंधे में चोट लगने के बाद भर्ती होना पड़ा। तब इन्होंने राइफल्स की शिकायत करने वाले घायल सैनिकों की सुनी तो ऐसा बड़ा फैसला लिया कि सबकी जिंदगी ही बदल डाली। इन्होंने ऐसा हथियार डिजाइनर के रूप में अपना कैरियर शुरू किया और 1942 से 1947 तक एक बेहतरीन राइफल तैयार कर दी जिसे इन्होंने AK-47 नाम दिया।
इसे Avtomat Kalashnikova-47 इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह 1947 में बनाई और आज यह दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली राइफल बन चुकी है। इसकी खासियत को जानकर आपको आश्चर्य होगा कि AK-47 इकलौती ऐसी राइफल है जिसे कोई भी आसानी से चला सकता है। यहां तक कि बच्चे भी इसे चलाने से कतराते नहीं है और यह किसी भी वातावरण में आसानी से काम कर सकती है।
भारत के बंटवारे की वो 10 दर्दनाक रुला देने वाली तस्वीरें, जिसे आज तक नहीं लाया गया था लोगों के सामने..
इसकी नकल करना बेहद आसान है क्योंकि यह 6 पुर्जें से मिलकर बनी है जिन्हें 1 मिनट से भी कम समय में जोड़ा जा सकता है। यही कारण है कि AK-47 अवैध रूप से बेची जाने वाली राइफल बन चुकी है। वहीं यह अन्य राइफलों की बजाय दुनिया में सबसे ज्यादा कॉपी की जाने वाली राइफल भी है। Ak-47 दुनिया में सबसे ज्यादा अवैध रूप से बेची जाती है। इसके अवैध रूप से पकड़े जाने की खबर भी आती रहती है।





