क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, जिससे खेल जगत में मचा हड़कंप

अंपायरों के फैसलों के विरोध में केवल चार वैध गेंदों पर 92 रन लुटाने वाले गेंदबाज पर बांग्लादेश ने 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने लालमटिया क्लब के गेंदबाज सुजोन महमूद को खेल को बदनाम करने का दोषी पाया है।

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा

लालमटिया क्लब को ढाका सेकेंड डिवीजन लीग में भाग लेने से अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है जबकि उसके कोच, कप्तान और मैनेजर पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

पिछले महीने लालमाटिया क्लब की टीम 50 ओवरों के एक मैच में केवल 14 ओवर में 88 रन पर आउट हो गई थी। इसके जवाब में उसकी विपक्षी टीम एक्सिम क्रिकेटर्स ने केवल चार वैध गेंदों पर बिना किसी नुकसान के 92 रन बना मैच जीत लिया था।

सुजोन ने ढाका में इस मैच के पहले ओवर में 13 वाइड और तीन नोबाल की थीं। सभी गेंदें बाउंड्री के पार गई और इनसे टीम को 80 रन मिले।

इस गेंदबाज ने जो चार वैध गेंदें की उनमें से तीन पर एक्सिम के ओपनर मुस्ताफिजुर रहमान ने चौके लगाए और उनकी टीम केवल चार गेंदों पर लक्ष्य तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े:  सनी को थी साथी कमेंटेटर की तलाश, वीरू बोले- मैं तैयार हूं

बोर्ड की अनुशासन समिति के प्रमुख शेख सोहेल ने कहा, हमने जांच में पाया कि गेंदबाजों ने हमारी क्रिकेट की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर वाइड और नो बॉल की। इन दोनों मामलों में संबंधित क्लब के लिए जीत या हार आगे बढ़ने या रेलीगेशन के लिए मायने नहीं रखती थी। 

Back to top button