क्रिकेटर शमी की मॉडल पत्नी को देर रात पुलिस ने लिया हिरासत में

 

 

देर रात क्रिकेटर शमी की मॉडल पत्नी ली गई हिरासत में, जानें पूरा मामला

सोमवार को पुलिस ने क्रिकेटर की मॉडल पत्नीं को एसडीएम कोर्ट में पेश किया. हसीन जहां पर शांति भंग करने का आरोप लगाया गया. हसीन जहां को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान काफी गहमागहमी रही. 

हसीन जहां ने इस दौरान जमानत लेने से किया इनकार कर दिया. लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया. इससे पहले पुलिस ने हसीन जहां को अमरोहा के जिला अस्पताल में रखा था. 

हसीन जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर बेवफाई, हत्या की कोशिश, मैरिटल रेप सहित कई संगीन आरोप लगा चुकी हैं. हालांकि, बाद में हसीन ने अपने पति के बारे में कहा था- ‘अब मैं शमी में इंटरेस्टेड नहीं हूं. मैं कभी लूजर नहीं रही और ना कभी बनूंगी. मैं लड़ाई जारी रखूंगी.’

 

हसीन जहां ने दोबारा मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने कहा था कि तीन साल की बेटी को पालने और सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जीने के लिए मॉडलिंग में वापसी कर रही हूं. 

 

देर रात क्रिकेटर शमी की मॉडल पत्नी ली गई हिरासत में, जानें पूरा मामला

हसीन प्रोफेशनल मॉडल रही हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर लीडर भी बनी हैं. 2014 में शमी से शादी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी थी. 

एक बार हसीन ने कोर्ट से मांग की थी कि शमी उन्हें हर महीने 10 लाख रुपये भत्ता दें.  उन्होंने क्रिकेटर पर मैच फिक्सिंग तक का आरोप लगा दिया था. हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें क्लीन चीट दे दी थी.

 

Back to top button