क्या आपके WHATSAPP मैसेज पर हैं किसी तीसरे की नजर, तो इस तरह से झटपट पाए निजात

WhatsApp लगभग दुनिया भर में बहुत सारे लोग यूज़ करते है. अकेले भारत में ही इसका उपयोग लगभग 20 करोड़ से अधिक लोग करते हैं. यह एप इस समय पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजा रहा है. बता दें कि इन दोनों हैकिंग के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है और अगर आप भी WhatsApp का प्रयोग करते हैं या फिर अपना वॉट्सऐप नंबर शेयर करते हैं, तो आपका एकाउंट हैक हो सकता है. आइए जानते है इससे बचने के उपाय…क्या आपके WHATSAPP मैसेज पर हैं किसी तीसरे की नजर, तो इस तरह से झटपट पाए निजात

मान लीजिए कि अगर आपका WhatsApp एकाउंट हैक हो गया है, तो आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं. इसके लिए आपको बस कुछ खास तरीकों का यूज़ करना होगा. इन टिप्स को ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं…

– यूजर्स इसके लिए सबसे पहले अपने वॉट्सऐप में प्राइवेसी सेटिंग्स पासकोड सेट करें. 
– दुसरे कर्म में यूजर्स इसे ऐक्टिवेट करने के लिए सेटिंग्स मे जाकर अकाउंट पर टैप करना ना भूलें. 
– जबकि अगले कड़ी में आप यहां Enable 2 Step-verification के ऑप्शन पर जाकर इसे ऐक्टिवेट जरूर कर लें. 
– इन सब प्रक्रिया के बाद अब यूजर्स यहां पासकोड सेट करें और ईमेल आईडी एंटर करना न भूलें. 
– अब अगर अगर कोई दूसरा आपके नंबर से वॉट्सऐप अकाउंट बनाएगा और अगर उसने किसी तरह से आपसे वेरिफिकेशन कोड भी ले लिया, तो बिना प्राइवेसी पासवर्ड के वॉट्सऐप ओपन नहीं कर पाएगा. अतः आप यहां हैकिंग से बच जाएंगे. 

Back to top button