कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल की ग्रिल तोड़ हुआ फरार

बागपत, 17 जुलाई । उत्तर प्रदेश के बागपत में कोविड-19 अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव किशोर गुरुवार की देर रात को फरार हो गया। उसकी तलाश में तीन टीमें लगाई गयी है।
शुक्रवार को जैसे ही पता चला कि कोविड-19 अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज फरार हो गया है। इसके बाद एसपी अजय कुमार जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां के कर्मचारियों व मरीजों से मामले की जानकारी की। एसपी ने फरार किशोर को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित कर दी है।
एसपी के मुताबिक, फरार युवक बिहार का रहने वाला है वह कुछ दिन पहले दोघट थाने से पिस्टल की चोरी के मामले में बिहार से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव निकला था। तीन दिन पहले ही खेकड़ा जेल से उसे खेकड़ा कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपी ने बताया कि फरार मरीज की धरपकड़ के लिए तीन टीमें लगी हुई है जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा।





