केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेता…

 Punjab Election 2022: पंजाब के सियासी समर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार से उतर गई। स्मृति ईरानी ने लुधियाना पहुंचने पर कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस पंजाबियों को न्याय नहीं दिला पाई। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेता बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर ही विकास हाेगा। इससे पहले दाेपहर काे स्मृति का हेलीकाप्टर पीएयू हेलीपैड पर उतरा। केंद्रीय मंत्री महिलाओं के साथ रूबरू होंगी। यहां पर जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल व विक्रम सिंह सिधू ने स्वागत किया।

नवजाेत सिंह सिद्धू पर भी साधा निशाना

स्मृति ने कहा कि पंजाब के लोग सीमा पर पाकिस्तान से दो-दो हाथ कर रहे हैं और राहुल गांधी ने उसे पंजाब का प्रधान बनाया जो दुश्मन के साथ गले लग रहा है। उन्हाेंने नवजाेत सिद्धू काे भी निशाने पर लिया। हलका सेंट्रल में  स्मृति ईरानी काे भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित  किया। यहां से प्रत्याशी गुरदेव शर्मा देबी ने स्मृति का स्वागत किया। कांग्रेस ने देश को विकास से वंचित रखा। कांग्रेस ने लुधियाना में कोरोना काल में राशन की बंदर बांट की।

खन्ना में भी करेंगी प्रचार

चुनाव की रणभूमि पर शंखनाद से योद्धा गौरवान्वित

खन्ना में स्मृति ईरानी ने कहा कि चुनाव की रणभूमि पर जब शंखनाद हो तो योद्धा गौरवान्वित होता है। भीड़ ने जीत के संकेत दे दिए हैं। मेरा सौभाग्य है कि ऐसे इलाके में आई हूं जो एशिया की सबसे बडी अनाज मंडी है। गर्व है कि इस धरती पर गर्व से भाजपा का कार्यकर्ता कह सकता है कि सबसे ज्यादा खरीद अनाज की भाजपा सरकार ने की। रिकार्ड खरीद कर 23 हजार करोड़ किसानों के सीधे खाते में दिया। किसान ने सरकार के सहयोग से राष्ट्र सेवा में अनाज दिया। कोरोना काल में विश्व के दिगजों ने चैलेंज किया कि भारत का गरीब क्या खाएगा लेकिन भारत ने विश्व में साबित किया कि उनका सेवक नरेंद्र मोदी है और 19 महीने मुफ्त राशन गरीब के घर में गया।

गुरप्रीत भट्टी के जीतते ही होगा खन्ना के फ्लाईओवर की समस्या का हल

खन्ना के लोग दिल पर हाथ रख कर बताएं कि केंद्र में कांग्रेस सरकार होती तो उनके घर 19 माह राशन पहुंचता है। यह आपकी वोट की ताकत है। अब शूरवीरों की धरती पंजाब में भी कमल खिलाने की बारी है। जिला प्रधान ने मुझे कहा कि हम बेटियों से लेते नहीं देते हैं। गुरप्रीत के जीतने के बाद 24 घंटे में नितिन गडकरी से पुल की समस्या का हल कराएं। पीएम मोदी  के कारण जय श्री राम कह पा रहे हैं, वर्ना कांग्रेस ने तो कोर्ट में लिखकर दिया था कि राम काल्पनिक हैं। अब वही मंदिर-मंदिर जनेऊ पहनकर घूम रहे हैं। दरबार साहिब को एफसीआरए का रजिस्ट्रेशन देकर विदेशों से डोनेशन का रास्ता खोला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button