कुशवाहा ने एनडीए और नीतीश के सामने रखा नया प्रस्ताव, 25 मांगें मान ली जाएं तो नहीं छोड़ेंगे राजग

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए और नीतीश कुमार के सामने नया प्रस्ताव रखा है। उन्होंने रविवार को कहा कि यदि राज्य सरकार हमारी 25 सूत्री मांग को लागू कर दे तो हम सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार हैं।कुशवाहा ने एनडीए और नीतीश के सामने रखा नया प्रस्ताव, 25 मांगें मान ली जाएं तो नहीं छोड़ेंगे राजग

दरअसल, कुशवाहा जदयू के एनडीए में शामिल होने के पहले से बिहार में शिक्षा में सुधार को लेकर अभियान चला रहे हैं। अब इसी अभियान के सहारे कुशवाहा ने एनडीए से बाहर निकलने का रास्ता निकाला है। शिक्षा में सुधार को लेकर रालोसपा प्रमुख की 25 सूत्री मांग पर बिहार के शिक्षा मंत्री केएन वर्मा ने कहा कि कुशवाहा हमारे महत्वपूर्ण सहयोगी हैं, उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। 

वर्मा ने कहा कि कुशवाहा शिक्षा में सुधार की बात बहुत दिन से कह रहे थे लेकिन अब जा कर सलाह दी है। वहीं जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि 25 सूत्री मांग पत्र में 25 गलतियां हैं। इस बीच, राजद प्रवक्ता भाई बीरेंद्र ने कहा कि कुशवाहा अब राजग में क्यों हैं यह समझ में नहीं आ रहा है।

यह है कुशवाहा की प्रमुख मांगें-
1. विद्यालयों में आयोग के जरिए हो शिक्षकों की बहाली
2. 2003 और उसके बाद के शिक्षकों का पुनर्मूल्यांकन हो
3. सभी स्तरों पर नियुक्त शिक्षकों को समान वेतन
4. उर्दू पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियुक्ति हो
5. शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्णरूप से मुक्त रखा जाए
6. सभी स्कूलों में छात्र व शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था
7. मिड-डे-मील से शिक्षकों को दूर रखा जाए
8. प्राईवेट स्कूल की मनमानी रोकने विशेष उपाय
9. विद्यालय, महाविद्यालय में व्यवसायिक शिक्षकों की बहाली हो
10. मदरसों का अविलंब आधुनिकीकरण किया जाए

Back to top button