काले जादू की शंका में लोगों ने ले ली युवक की जान…

अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह झारखंड का है. इस मामले में 52 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके ही गांव वालों ने इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उन्हें शक था कि इस आदमी ने काला जादू करने के बाद एक व्यक्ति को मार दिया है. इस मामले में यह खबर सामने आई है कि जिस आदमी को मारा गया है उसने काला जादू करके एक व्यक्ति को मार दिया था.

बताया का रहा है यह मामला झारखंड के लोहारडग जिले के झलजमेद्रा गांव का है जहाँ एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है और उसका नाम सहानी ओरन है. बताया गया है कि उसे गांव के लोगों ने बुरी तरह से पीटा, जिसके कारण व्यक्ति की मौत हो गई है. इस मामले में लोगों का आरोप है कि यह व्यक्ति काला जादू करता था और गांव वालों ने यह आरोप भी लगाया है कि ”सहानी ओरन काला जादू करता था और वह अपने ही गांव के ही एक व्यक्ति बिरसा ओरन के अंतिम संस्कार में नहीं आया था।
वहीं सहानी के अलावा गांव का हर व्यक्ति अंतिम संस्कार में मौजूद था और सहानी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचने की वजह से लोगों को उसपर शक हुआ.” इस मामले में बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर गांव वालों ने सहानी को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया और जब सहानी बेहोश हो गया तो लोगों ने उसे सिर पर एक बड़े पत्थर से हमला किया, जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई. खबरों के मुताबिक इस मामले में अब पुलिस ने सहानी के बेटे का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.





