कार में 4 लड़कों ने बारी-बारी से किया रेप और विडियो कर दिया वायरल

हाल ही में सामने आए अपराध के सनसनीखेज मामले ने सभी को हैरान कर दिया है. इस मामले को बिहार के कैमूर का बताया जा रहा है जहाँ नाबालिग से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने ही उसके वीडियो को वायरल कर दिया है. इस मामले में घटना के बाद सभी हैरान परेशान नजर आ रहे हैं.

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कैमूर जिले के मोहनियां इलाके में एक युवक और उसके तीन दोस्तों ने नाबालिग को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसके बाद चलती कार में चारों ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया.

वहीं इस मामले में बताया गया है कि पीड़ित नाबालिग लड़की उस आरोपी को पहले से जानती थी जिसने उसे लिफ्ट के बहाने अपनी गाड़ी में बुलाया था और आरोपियों ने पीड़ित नाबालिग को गैंगरेप के दौरान शोर मचाने पर जान से मारने की भी धमकी दी. इस मामले में वीडियो आरोपियों के द्वारा ही वायरल किए जाने के बाद नाबालिग लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई. वहीं वह दसवीं क्लास में पढ़ती है और अब छात्रा ने बताया कि, ”जब वो ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली तो रास्ते में उसे एक युवक मिला जिसे वो पहले से जानती थी.

उसने उसे कार में बिठा लिया जिसमें उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे. चलती गाड़ी में बारी-बारी से चारों ने उसके साथ बलात्कार किया और इस दौरान वो बेहोश भी हुई लेकिन फिर भी ओरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा और अपनी हवस मिटाते रहे.” इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल जांच कराकर शिकायत लिख ली है और ओरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं.

Back to top button