कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश: अचानक नत्थूपुरवा के खेतों में गिरा, गूंजी धमाके की आवाज

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन का यह ट्रेनिंग विमान अचानक तेज आवाज के साथ खेतों में आ गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

नत्था खेड़ा गंगा बैराज कानपुर के पास ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना पर सीएफओ महोदय की उपस्थिति में अग्निशमन तथा आपात सेवा कानपुर नगर की रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।

नत्था खेड़ा गंगा बैराज कानपुर के पास ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना पर सीएफओ महोदय की उपस्थिति में अग्निशमन तथा आपात सेवा कानपुर नगर की रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।

घायल पायलट हैलट अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस ने विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक ट्रेनी पायलट को तुरंत इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई है।

26 जून को भी हुआ था हादसा
बता दें कि इसी वर्ष 26 जून को भी एक विमान हादसा हुआ था। इसमें गर्ग एविएशन लिमिटेड में पायलट का प्रशिक्षण ले रही दिल्ली की युवती विमान लैंड कराकर जल्द उतरने में प्रोपेलर (पंखे) की चपेट में आ गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत सर्वोदय नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

31 साल से फ्लाइंग क्लब का हो रहा संचालन
पिछले 31 साल से फ्लाइंग क्लब का संचालन हो रहा है। रविवार को डीजीसीए की टीम मामले की जांच के लिए शहर पहुंची। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम आई है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

2022 में कानपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला था
इससे पहले वर्ष 2022 में कानपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला था। विमान तेज गति के कारण असंतुलित हो गया था और विमान रनवे छोड़कर भागने लगा था। हालांकि, गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया था।

Back to top button