अभी अभी: पीएम मोदी पहुंचे कानपुर, थोड़ी देर में परिवर्तन रैली को करेंगे संबोधित

कानपुर परिवर्तन रैलीनोटबंदी पर संसद की कार्यवाही को ठप करने वाले विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे मैदान से सोमवार को करारा जवाब दे सकते हैं।

बड़ी खबर: पाकिस्तान पर पुतिन का बड़ा बयान, पीएम मोदी की उड़ी नींद

कानपुर परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगें पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार कानपुर आ रहे हैं। इसके चलते भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह है। शहर पीएम के पोस्टर, बैनर और होल्डिंग से पट चुका है। परिवर्तन महारैली से पहले रविवार को दिन भर वाहन जुलूस भी निकलते रहे। 

नोटबंदी से भी बड़ा अटैक, अब सिर्फ घर में रख पाएंगे इतना कैश, नहीं तो…

संसद के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली परिवर्तन महारैली सोमवार को निराला नगर रेलवे मैदान पर होगी। इसकी तैयारियां देर शाम तक पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद है कि संसद में नोटबंदी पर लगे आरोप – प्रत्यारोप का जवाब पीएम मंच से देंगे। साथ ही नोटबंदी से उपजी परेशानी पर भी पीएम अपना पक्ष रख सकते हैं। 

वहीं, बड़े पैमाने पर पकड़ी जा रही नई करेंसी के मुद्दे पर कालाधन रखने वालों को भी पीएम भविष्य के लिए आगाह कर सकते हैं। बहरहाल यह तीसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री शहर से विरोधी दलों पर हमला बोलेंगे। इससे पहले वर्ष 2013 में कल्याणपुर क्षेत्र के बुद्धा पार्क और कोयला नगर स्थित मैदान में चुनाव प्रचार के लिए मोदी आए थे।

उधर, भाजपाइयों ने महारैली में पांच लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया है। इस कवायद को आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के प्रचार का आगाज माना जा रहा है।

Back to top button