कर्ज से बचना है तो भूलकर भी ना करें शाम के समय ये 5 काम

शास्त्रों में कहा गया है कि जिस घर में साफ-सफाई नियमित रूप से होती है वहां पर माता लक्ष्मी का निवास होता है। साथ ही शास्त्रों में ये भी बताया गया है कि कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे भूलकर भी सुबह और शाम के समय नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में शाम के वक्त कुछ वर्जित कार्यों को करने पर आर्थिक स्थिति और तरक्की दोनों में बाधाएं आती हैं। आइए जानते हैं शाम के समय कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए…

कहा जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है वहां पर माता लक्ष्मी का वास होता है लेकिन शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि शाम के वक्त घर की साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए। ऐसे करने से घर पर दरिद्रता और कर्ज का भार चढ़ता जाता है। शाम के समय सफाई करने पर घर से सारी सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।
कभी भी भूलकर शाम के समय सोना नहीं चाहिए। ऐसी आदत होने पर आपके घर पर दरिद्रता का वास होता है। शाम का समय पूजा-पाठ करने के लिए होता है न कि सोने के लिए।
अगर आप पूजा के लिए या अन्य कामों के लिए शाम के समय तुलसी के पत्ते तोड़ते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। शाम से समय भूलकर भी कभी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
किसी से पैसे के लेन-देन का सबसे शुभ दिन सोमवार या बुधवार होता है। इस दिन के अलावा कभी भी भूलकर किसी को ना तो कर्ज दें और न ही कर्ज लें।
कभी भी घर की दीवारों पर गंदगी जमा ना होने दें। साथ ही घर के कोने में जाले की साफ-सफाई नियमित रूप से करनी चाहिए। जिस घर के दीवारों और कोनों में गंदगी जमा होती है वहां रहने वाले सदस्यों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जाती है।





