कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाक में श्रीलंकाई टीम को मुहैया कराई गई कड़ी सुरक्षा…

Pakistan vs Sri Lanka 2nd ODI: सोमवार को कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अरसे बाद वनडे इंटरनेशनल मैच खेला गया। दस साल से ज्यादा समय के बाद श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान की सरजमीं पर कोई वनडे मैच खेला था। हालांकि, इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान की टीम ने बाबर आजम के शतक और उस्मान शिनवारी की घातक गेंदबाजी की बदौलत करारी शिकस्त दी।
आपको बता दें, साल 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में श्रीलंकाई टीम के कई खिलाड़ी घायल हुए थे, जबकि कई अन्य लोगों की मौत हुई थी। इस खौफनाक मंजर से निकलने के बाद श्रीलंकाई टीम ने कभी भी पाकिस्तान दौरे पर जाने की हिम्मत नहीं दिखाई, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ समझौता किया अपनी युवा टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेज दिया, जहां टीम को 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है।
हालांकि, इन दस सालों में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एक टी20 मैच खेला गया है, लेकिन पहली बार सोमवार 30 सितंबर को कोई वनडे मैच खेला गया। इससे पहले जब श्रीलंका की टीम कराची स्टेडियम के लिए होटल से रवाना हुई तो पाकिस्तान ने मेहमान टीम को कड़ी सुरक्षा दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंकाई टीम को अपने यहां पूरी सुरक्षा देने का वादा किया था। इस पर खरा उतरते हुए पाकिस्तान सरकार ने बोर्ड को तीन दर्जन से ज्यादा(करीब 42) गाड़ियां प्रदान कीं, जिनमें हथियारों से लैस जवान मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर इस काफिल के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने बस श्रीलंकाई की टीम सुरक्षा में टैंक ही नहीं भेजे बाकी सबकुछ भेज दिया। बहुत कम देखा जाता है कि किसी देश में खिलाड़ियों की इतनी सुरक्षा हो, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना यहां इंटरनेशनल क्रिकेट कराने के लिए मेहमान टीमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।
दरअसल, इससे पहले कम सुरक्षा की वजह से श्रीलंका की टीम बस पर हमला हो गया था। इसके बाद से पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच नहीं हो सका है। यहां तक कि कोई बड़ी टीम भी पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई है। जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसे टीमें ही पाकिस्तान में टी20 सीरीज खेलने गई हैं। हालांकि, ये टीम भी एक हफ्ते से कम समय में वहां से लौट आई हैं।
Srilankan Cricket team’s movement in Karachi Zihadisthan.
42 heavily armed escort vechiles to protect them in land of Peaceful pic.twitter.com/CnTjh5e0aM— Lali (@LaliGanguli) September 30, 2019





