कभी सोचा है कि अगर हमें भगवान ने बनाया तो फिर भगवान को किसने, ये वीडियो सब कुछ समझा देगा…

अक्सर कई बार ये सवाल हमारे मन में जरुर आता होगा कि क्या भगवान का सच में कोई अस्तित्व है..? अगर विज्ञान की बात सुने तो वो कहता है कि ब्रह्माण्ड का निर्माण किसी ने नहीं किया वो तो अपने आप हुआ है.. मतलब अगर विज्ञान को सही माने तो सृष्टि के निर्माण में भगवान का कोई हाथ कभी नहीं था. ऐसे में भगवान के अस्तिव को लेकर एक ऐसी बहस का जन्म होता है जिसका कोई अंत नहीं है. देखा जाए तो कोई भी भगवान को न ही प्रमाणित कर सकता और न ही उसे गलत साबित कर सकता.
आखिर मनुष्य का निर्माल किसने किया..!
जिसके बाद फिर वहीँ प्रश्न उठता है कि भगवान ने हमें बनाया या फिर मनुष्य ने ही उसका खुद आविष्कार किया. और अगर मनुष्य को भगवान नें ही बनाया है तो फिर भगवान को बनाने के पीछे कौन है..?
“व्यवस्था”..क्या होती है?
इसी संदर्भ में यदि आपसे कोई प्रशन करे कि आपका घर किसने बनाया है तो निश्चित ही आपका जवाब होगा कि घर मिस्त्री यानि इंसान ने बनाया है. और उसके बाद अगर कोई ये साबित करने को कहे कि घर इंसानों ने बनाया है तो इसका महज एक ही जवाब बचता है जो है व्यवस्था.
व्यवस्था एक ऐसी चीज है जो अपने आप नहीं बन सकती. उसके ही चलते घर को बनाने के लिए सबसे पहले घर की नीव खुदती है और उसके बाद ही धीरे-धीरे घर को बनाने के काम की शुरुआत होती है. मनुष्य घर को इस तरह बनाता है जिससे घर की मजबूती सालों-साल बनी रहे. घर से बाहर जाने के लिए दरवाजें, ऊपर जाने के लिए सीढियाँ और हवा के लिए घर में खिड़कियाँ बनाई जाती है जो एक तरह की व्यवस्था ही तो हैं.
आखिर कैसे हुआ ब्रह्माण्ड का निर्माण..?
देखा जाए तो अगर घर अपने आप खुद बन जाता तो निश्चित ही इतनी व्यवस्था के साथ नहीं बनता क्योंकि समय के साथ-साथ इतनी व्यस्थाएं अपने आप नहीं बन सकती. हम बता दें कि इस तरह से समझाने के पीछे हमारा मकसद किसी भी धर्मिक की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है. ये महज एक उदहारण है जिसके द्वारा हम आपको समझाने की कोशिश कर रहे है कि ब्रह्माण्ड का निर्माण आखिर कैसे हुआ.
अब हम आपका ध्यान प्रकृति की ओर आकर्षित करना चाहेंगे. अगर आपने देखा हो तो जब भी कोई बच्चा पैदा होता है तो वो कुछ भी खाने या पीने के लिए सक्षम नहीं होता है लेकिन देखें तो वो उस दौरान अपनी माँ के स्तनों से लगकर कैसे अपनी माँ का दूध पीता है जैसे ये भी कोई प्रकृति की ही व्यवस्था हो.
जब लडकी की टी-शर्ट में हाथ डाल सब कुछ गायब कर दिया इस जादूगर ने, देखे होश उड़ा देने वाला वीडियो
इसी के साथ देखें तो पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन हमें देते हैं, जब कही गर्मी पड़ती है तो बारिश होती हैं..ये सब प्रकृति की शानदार व्यवस्था हो तो है जो सालों-सदियों से ऐसे ही चलती आ रही है. निश्चित तौर पर समझा जाए तो ये व्यवस्थाएं अपने आप नहीं बन सकती. और इन सबको व्यवस्थित बनने में जिस प्रकृति का हाथ है उसे हम भगवान, अल्लाह, आदि कह सकते हैं. ये आपकी खुद की मान्यता पर निर्भर करता है. ऐसे में फिर ये सवाल उठ खड़ा हो जाता है कि अगर भगवान ने हमें बनाया तो भगवान को किसने बनाया.. दोस्तों यही बताने के लिए हम आपके लिए बेहद दुर्लभ वीडियो लेकर आए है, जो आपको जरुर देखना चाहिए.
वीडियो:-
वाकई मित्रों प्रकृति की इस तरह की शानदार व्यवस्था को देखकर ऐसा ही लगता है कि ये सब किसी दिव्य शक्ति चाहे वो फिर अल्लाह हो या भगवान उसी ने ये सब बनाया है.
देखा जाए तो भगवान है या नहीं इस पर विवाद बिलकुल व्यर्थ है. यह न तो कभी साबित किया जा सकता है और न तो पूरी तरह नकारा जा सकता है कि प्रकृति या सृष्टी को के पीछे भगवान हैं या नहीं.





