ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद आया कोहली का बड़ा बयान, बोले…!

ऑस्ट्रेलिया को बारिश से बाधित पहले T-20 मुकाबले में हराने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का उनका फैसला सही साबित हुआ। 
भारत ने शनिवार रात खेले गये पहले वर्षा बाधित T-20 मैच में आस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस नियम के तहत नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह 50वीं जीत थी और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली तीसरी टीम बन गई हैं।
विराट ने मैच के बाद कहा, टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का सही फैसला साबित हुआ। हालांकि डकवर्थ लुईस नियम हमें समझ में नहीं आया। विपक्षी टीम को 118 रन पर रोकने के बाद हमें लगा कि जीत के लिए 40 रन के आसपास का लक्ष्य मिलेगा लेकिन ये 48 कैसे हो गया मेरी समझ में नहीं आया। ऐसे छोटे लक्ष्य वाले मैच काफी कांटेदार हो जाते हैं।
ये भी पढ़े: अभी अभी: इस शख्स ने रुकवा दिया पीएम मोदी का पूरा काफिला, वजह जानकर उड़ जाएंगें होश
कप्तान ने अपने स्पिन गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, यदि आप कलाई से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़यिों को मौका दें और उन पर विश्वास करें तो वे आपको लगातार जीत दिला सकते हैं। हो सकता है कि किसी एक मैच में वे विकेट न निकाल पाएं और महंगे साबित हो। लेकिन अगले चार-पांच मैचों में वे आपको जीत दिला सकते हैं।





