ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, प्रमुख खिलाड़ी बाहर; 20 साल की स्टार को पहली बार मौका

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट के लिए सोफी मोलिनक्स टीम का नेतृत्व करेंगी।
सबसे चौंकाने वाला फैसला छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम में ये हुआ है कि प्रमुख पेसर डार्सी ब्राउन (Darcie Brown star player dropped) को टीम से बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह 20 साल (20 year old Luci Hamilton to Debut) की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को उनके पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चुना गया है।
Women’s T20 WC 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान
दरअसल, लूसी हैमिल्टन ने पिछले साल आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की थी और अब उन्हें सीनियर टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। 6 बार की आईसीसी महिला टी20 विश्व कप चैंपियन टीम में एलिस पैरी, बेथ मूनी, एश गार्डनर, ताहिया मैकग्रार्थ और मेगन स्कॉट टीम में शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बैटिंग यूनिट में फोबी लिचफील्ड को भी मौका मिला है, जिन्होंने दो साल पहले पिछले संस्करण में खेल चुकी हैं और जॉर्जिया वोल का भी नाम हैं, जो इस इंग्लिश समर में अपना टूर्नामेंट डेब्यू करने जा रही हैं। एलिस पैरी, जो 2009 के बाद महिला टी20 विश्व कप के हर संस्करण का हिस्सा रहीं हैं, वो महिला टी20 विश्व कप में 50 मैच खेलने वाली पहली प्लेयर बनने के करीब हैं। कीपर-बैटर ताहलिया विल्सन को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है।
कौन-से ग्रुप में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम?
ऑस्ट्रेलिया को महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-1 में रखा गया है, जिसमें साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स भी हैं। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में, ऑस्ट्रेलियाई टीम 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।
महिला टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड
सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला केरी, एश गार्डनर, किम गर्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वारेहम।
ट्रैवलिंग रिजर्व: ताहलिया विल्सन
ऑस्ट्रेलिया के T20 वर्ल्ड कप मैच (ग्रुप स्टेज)
ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका: 13 जून, मैनचेस्टर, दोपहर 2:30 बजे
ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश: 17 जून, हेडिंग्ले, सुबह 10:30 बजे
ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स: 20 जून, हैम्पशायर बाउल, सुबह 10:30 बजे
ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान: 23 जून, हेडिंग्ले, शाम 6:30 बजे
ऑस्ट्रेलिया vs भारत: 28 जून, लॉर्ड्स, दोपहर 2:30 बजे





