ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी काउंसिलिंग एमबीए डिपार्टमेंट में करना होगा रिपोर्ट…

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक पाठयक्रम के तहत बीए और बीए आनर्स की ऑन कैंपस ऑफलाइन काउंसिलिंग शनिवार यानी आज से शुरू होगी। अभ्यर्थी को अपनी रैंक ओर तय समय पर विश्वविद्यालय के एमबीए डिपार्टमेंट में दस्तावेजों के साथ काउंसिलिंग के लिए पहुंचाना होगा। बीए व बीए ऑनर्स कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया 18 जून तक चलेगी।

लविवि प्रवेश समन्वयक प्रो अनिल मिश्रा ने बताया कि पहले दिन 8 जून को ओपन रैंक 1 से 400 तक के अभ्यर्थी के साथ-साथ दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, डिफेंस पर्सन व विश्वविद्यालय कोटे वाले सब कैटेगरी के ओपन रैंक के अभ्यर्थियों को आना है। अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे एमबीए डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करना होगा। बता दें कि बीए और बीए ऑनर्स को छोड़कर स्नातक के सभी कोर्सों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन कराई जा रही है।

इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ लाएं

  • 10वीं की मूल अंकपत्र और फोटो कॉपी
  • 12वीं की मूल अंकपत्र और फोटो कॉपी
  • कैटिगिरी सर्टिफिकेट (यदि लाभ लेना हो)
  •  जीरो आय प्रमाण पत्र
  •  इकोनामिक वीकर सेक्शन (ईडब्लूएस) (सर्टिफिकेट इस कोटे के तहत आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए)

शन‍िवार का काउंसिलिंग शेड्यूल 

  • सब कैटेगरी के अभ्यर्थी सुबह 9 बजे
  • ओपन रैंक 1 से 75    – सुबह 10 बजे
  • ओपन रैंक 76 से 150  – 11:30 बजे
  • ओपन रैंक 151 से 275  – 1:30 बजे
  • ओपन रैंक 276 से 400   – 2:30 बजे

दाखिला कंफर्म करने के लिए चार जुलाई का करना होगा रिपोर्ट 

बीए और बीए ऑनर्स में दाखिले के सभी अभ्यर्थियों को 4 से 10 जुलाई के मध्य डीन आफिस में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद ही छात्रों को दाखिले के संबंध में कंफरमेशन दी जाएगी। रिपोर्टिंग का समय रैंक के अनुसार तय किया जाएगा। ऑफलाइन काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग की गाइडलाइन शनिवार से दी जाएगी। जबकि ऑनलाइन काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों को इस संबंध में ऑनलाइन माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

लविवि प्रवेश समन्वयक प्रो अनिल मिश्रा ने बताया कि रिपोर्टिंग के समय एक साथ अभ्यर्थियों की भीड़ न एकत्र हो जाए, इस बात का ध्यान रखते हुए तीन शिफ्ट में अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों को पत्र दिया जाएगा। जिसमें उनकी रिपोर्टिंग की तारीख और समय रहेगा। डीन आफिस में जितने भी अभ्यर्थी रिपोर्ट करेंगे, उनका सारा डाटा डीन ऑफिस यूडीआरसी पोर्टल पर अपलोड करेगा। जिससे दाखिला लेने वाले छात्रों की वास्तविक संख्या का स्पष्ट पता चल सके। उन्होंने बताया कि वेरीफिकेशन में जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज गलत पाए जाएंगे, उनका दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा।

4 जुलाई से 10 जुलाई का रिपोर्टिंग टाइम

  • सुबह 10 से 11:30 बजे
  • दोपहर 12 से 1-30 बजे
  • दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे

रिपोर्टिंग के लिए यह दस्तावेज लाना होगा जरूरी

  • एलॉटमेंट लेटर
  • फीस रसीद
  • 10वीं की मार्कशीट-सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट-सर्टिफिकेट
  • मूल माईग्रेशन व ट्रान्सफर सर्टिफिकेट
  • ईयर गैप शपथपत्र जिन्होंने 2018 में 12वीं पास किया हो।
Back to top button