ऐसे रखें अपना मेकअप फेस्टिवल के दौरान…

महिलाएं अपने सजने पर अधिक ध्यान देती हैं. महिलाएं अपने लिए ये ध्यान रखती हैं कि खूबसूरती में कोई कमी न आये. मेकअप की मदद से आप अपने पारंपरिक लिबास का आकर्षण और बढ़ा सकते हैं. मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आपको आकर्षक फेस्टिवल लुक मिल सकेगा. तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में. इन तरीकों से आप अपने चेहरे को सुंदर बना सकती हैं और ग्लोइंग लुक पा सकती हैं.

फेस क्लीनिंग है जरूरी
सबसे पहले हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मेकअप से पहले स्किन की प्रीपरेशन करना बहुत जरूरी होता है तभी किया गया मेकअप अच्छा आउटपुट दे पाता है. इसके लिए सबसे पहले आप चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करके फिर चेहरे पर 10 मिनट तक बर्फ को रगड़ें. यह स्टेप नमी के कारण निकलने वाले पसीने को रोकने में मददगार साबित होता है. इसके बाद बेस अप्लाई करने से वह लंबे समय तक टिका रहता है और परफेक्ट लुक के लिए अच्छा कैनवास बनाने में मदद करता है.

वाटरप्रूफ प्रौडक्टस का करें इस्तेमाल
इस मौसम में जो भी प्रोडक्ट्स स्किन पर इस्तेमाल करने होते हैं वो वाटरप्रूफ होने चाहिए वरना मेकअप के बहने का डर रहता है. और इस बात का खास ध्यान रखें कि उनकी पतली लेयर ही स्किन पर अप्लाई की जाए ताकि नेचुरल लुक आ सके. इसके बाद आप आई क्रेयोन का उपयोग कर सकती हैं , जो स्मज प्रूफ होती है. फिर आप आई लिड पर हल्के रंग के आई शैडो पाउडर का इस्तेमाल करें. इस सीजन में आप ग्लिटरी आई शैडो पाउडर का इस्तेमाल न ही करें तो अच्छा रहेगा. आप वाटरप्रूफ आई लाइनर और काजल चूज़ करें. आई ब्रो पर ब्रो पेंसिल और पलकों पर जेल मस्कारे का इस्तेमाल करें.

प्रेप + प्राइम फिक्स का करें इस्तेमाल
इसके बाद आप प्रेप + प्राइम फिक्स का इस्तेमाल करें. इसमें ग्रीन टी व खीरे का मिश्रण होता है. यह स्किन को सौफ्ट व ग्लोइंग बनाने का काम करता है. इसके बाद लाइट वेट और फुल कवरेज देने वाले वाटर प्रूफ फाउंडेशन का इस्तेमाल करें. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो स्किन पर ऑयल फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना ही बेस्ट रहेगा.

Back to top button