ऐसे…बनाएं प्याज के टेस्टी पकौड़े

शाम की चाय का प्याला हो या फिर मेहमानों के लिए झटपट कोई स्नेक्स तैयार करना हों, ऐसे में ‘प्याज के पकौड़े’ सबसे पहले नम्बर आते है। प्याज पर लिपटा बेसन, तीखें और चटपटे मसालें व चटनी या फिर सॉस के साथ यह हर किसी के आॅल टाइम फेवरट स्नेक्स है।

साथ ही साथ यह इकलौता ऐसा भारतीय स्नेक्स है, जिसका नाम और स्वाद देश के इलाके के अनुरूप बदल जाता है। जैसे कि तमिल में इन्हें ‘वैंग्या पकौड़ा’ कहते है तो, कर्नाटक में ‘ईरूली भाजी’ के नाम से मैन्यु में लिखा जाता है।
डीप फ्राई स्नेक्स की लिस्ट में नम्बर 1 पर आने वाले यह पकौड़े बनाने में भी बहुत आसान है। अगर आप भी आज शाम की चाय का मजा दुगना करने लिए प्याज के पकौड़े बनाने का ट्राय करना चाहती है कि हम आपके लिए लाए है इसकी स्टेप बाई स्टेप रेसिपी, रेसिपी वीडियो और फोटोज। जिनकी मदद से आप बेझिझक, बहुत आराम से घर पर चंद मिनटों में बना सकती है।
- 1. दो प्याज लेकर, ऊपर और नीचे का हिस्सा काट लें।
2. प्याज को छील लें और ऊपरी सख्त हिस्सा कांट लें और साथ ही साथ ध्यान रहें कि प्याज पर किसी तरह का कोई काला धब्बा न लगा रह जाए।
3. अब प्याज को दो टूकड़ों में कांट कर आधा-आधा कर लें।
4. इन्हें पतले और लम्बें टूकड़ों में कांट लें।
5. इन्हें एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।
6. अब इनकी लेयर्स निकाल लें।
7. फिर इसी मिक्सिंग बाउल में बेसन ले लें।
8. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और चावल का आटा डालें।
9. अब हिंग, नमक और कटा हुआ हरा धनिया डाल लें।
10. इन सभी को अच्छे से मिक्स करें।
11. अब धीरे-धीरे पानी डालकर, एक गाढ़ा घोल बना लें।
12. फिर एक छोटे पैन में 2 टेबिल स्पून तेल गर्म करें।
13. तेल को लगभग 2 मिनिट तक गर्म करें।
14. अब इसे बैटर में डालकर अच्छे से मिक्स करें।
15. एक पैन में धीमी आंच पर तलने के लिए तेल गर्म करें।
16. तेल गर्म हुआ है या नहीं यह जांचने के लिए, थोड़ा सा घोल तेल में डालकर देखें।
17. अगर घोल डालने पर, बबल्स बन रहें है तो, तेल पकौड़े तलने के लिए बिलकुल तैयार हो चुका है।
18. अपने हाथों की मदद से, एक एक कर पकौड़े बना कर तेल में डालते जाएं।
19. 2 मिनिट तक मध्यम आंच पर इन्हें तलें।
20. फिर ध्यान से साइड बदलें और दूसरी ओर से पकने दें।
21. इन्हें जब तक तले, जब तक कि यह दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
22. तेल से निकालकर, इन्हें गर्मा-गर्म परोसे।





