एयरटेल ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी अब किसी भी नेटवर्क पर करें अनलिमिटेड फ्री कॉल

एयरटेल (Airtel) अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लाया है. कंपनी ने दूसरे नेटवर्क (airtel to other network) के लिए लागू किए गए FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी लिमिट) चार्ज को हटा लिया है, यानी कि अब यूज़र्स दूसरे नेटवर्क पर भी अनलिमिटेड कॉल (unlimited call) कर सकेंगे.  एयरटेल ने इसी हफ्ते अपने टैरिफ प्लान में बदलाव किया था, जिसमें एयरटेल के अलावा बाकी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए लिमिट सेट (6 पैसे प्रति मिनट) की गई थी. हालांकि अब कंपनी ने ट्वीट कर बताया कि आज (7 दिसंबर) से भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठाया जा सकता है.


एयरटेल इंडिया ने शुक्रवार देर रात ट्वीट में लिखा कि हमने आपकी बात सुनी, इसलिए हम बदलाव कर रहे हैं. कल (7 दिसंबर) से हमारे अनलिमिटेड प्लान्स के साथ भारत में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग को इंजॉय करें.

399 रुपये का प्लान: इस प्लान में भी यूज़र्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जा रहा है. प्लान में यूज़र्स को हर दिन 1.5GB डेटा दिया जा रहा है. साथ ही इसमें हर दिन 100 SMS भी मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है. बाकी बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को Hello Tunes, Unlimited Wynk Music, एयरटेल Xtreme App प्रीमियम का फायदा दिया जा रहा है.

449 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूज़र्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे. प्लान में यूज़र्स को हर दिन 2 GB डेटा दिया जाएगा. साथ ही इसमें हर दिन 90 SMS भी मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है. इसमें ग्राहकों को Hello Tunes, Unlimited Wynk Music, एयरटेल Xtreme App प्रीमियम का बेनिफिट भी मिलेगा.
Back to top button