एपल ब्लश

सामग्री :
100 मिली. ग्रीन एपल सिरप, 1 टी स्पून नीबू का रस, 100 मिली. क्रैनबेरी जूस, बर्फ का चूरा, 100 मिली. संतरे का जूस
विधि :
1. सभी सामग्री को कॉकटेल शेकर में डालकर अच्छी तरह हिलाएं। फिर ग्लास में उड़ेल दें।
2. बर्फ का चूरा मिलाएं। आप इसे कुछ इस प्रकार सजाकर सर्व कर सकती हैं- ग्लास में तीन परत लगाएं। सबसे पहले ग्लास को नमक पर पलट कर उसके चारों ओर सॉल्ट रिम बनाएं, फिर पहले ग्रीन एपल जूस डालें, फिर क्रैनबेरी जूस। सबसे ऊपर ऑरेंज जूस डालकर सर्व करें।





