एक स्टडी : दिन में 4 से 5 घंटे स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने से आप हो सकते हैं मोटे

वर्तमान में हर किसी को स्मार्टफोन के साथ देखा जाता है। हर व्यक्ति अपने फोन के साथ काफी समय बिताता है। कॉलिंग से लेकर फोटोग्राफी और कई अन्य काम आज स्मार्टफोन के जरिए किए जाने संभव हैं। स्मार्टफोन के साथ ज्यादा समय बिताने में युवाओं का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। एक रिसर्च में सामने आया है कि युवा वर्ग की फिजिकल एक्टिविटी में देखी गई है और स्मार्टफोन एक्टिविटी में बढ़ोतरी हुई है।

यूनिवर्सिटी के छात्र जो दिन में 5 या ज्यादा घंटे अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं उनममें मोटापे का खतरा 43 फीसद बढ़ जाता है। वहीं, हृदय रोग भी होने की संभावना रहती है। ACC लैटिन अमेरिका कॉन्फ्रेंस में इस स्टडी को करने वाली लीड ऑथर मिरैरी मंटिला-मॉरन ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि लोगों को इस बारे में पता चले। मोबाइल टेक्नोलॉजी निस्संदेह अपने कई उद्देश्यों, पोर्टेबिलिटी, आराम, कई सर्विसेज, इम्फॉर्मेशन और मनोरंजन जैसे सोर्सेस के चलते काफी आकर्षक है। इसका इस्तेमाल आदतों और व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए भी किया जाना चाहिए।”

इसके आगे उन्होंने कहा, “स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी लंबे समय तक करने से शारीरिक गतिविधि के लिए कम समय मिलता है। इससे डायबटीज, हृदय रोग, विभिन्न प्रकार के कैंसर, ऑस्टियोआर्टिकुलर और मस्कुलोस्केलेटल लक्षणों का खतरा बढ़ जाता है।” रिसर्चर्स ने सिमन बोलिवर यूनिवर्सिटी के हेल्थ साइंस फैक्लटी के 1060 छात्रों पर यह स्टडी की। यह रिसर्च जून 2018 से दिसंबर 2018 तक की है। इसमें 700 महिलाएं और 360 पुरुष थे। इसमें औसतन 19 वर्ष और 20 वर्ष के स्टूडेंट्स शामिल थे।

इनमें से 36.1 फीसद पुरुषों का वजन ज्यादा था। वहीं, 42.6 फीसद पुरुष मोटे थे। महिलाओं की बात करें तो 63.9 फीसद का वजन ज्यादा था और 57.4 फीसद मोटी थीं। रिसर्चर्स ने पाया कि अगर स्मार्टफोन का इस्तेमाल दिन में पांच या अधिक घंटे किया जाता है तो मोटापे का खतरा 43 फीसद तक बढ़ जाता है। 26 फीसद छात्र जिनका वजन ज्यादा था और 4.6 फीसद छात्र जो मोटे थे वो दिन में 5 घंटे से ज्यादा अपना स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं।

Back to top button