एक निर्दयी मां ने अपनी नवजात बेटी को जंगली जानवरों के बीच पहाड़ी पर छोड़ दिया…..

 राजस्थान के आदिवासी जिले प्रतापगढ़ में एक निर्दयी मां ने अपनी नवजात बेटी को जंगली जानवरों के बीच पहाड़ी पर छोड़ दिया। प्रतापगढ़ जिले की मगरीफला पहाड़ी पर ऐसी ही एक नवजात बच्ची मिली है, जिसे उसकी मां वहां मरने के लिए छोड़कर चली गई।

प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र के जीवा तालाब के पास मगरीफला में सुबह किसी काम से जा रहे सैयद शाहदाब को एक पहाड़ी की ओर से एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने वहां जाकर देखा वहां एक नवजात बच्ची पड़ी थी। उसे ऐसा लगा कि किसी ने जन्म देने के बाद उसे वहां लाकर मरने के लिए छोड़ दिया था। सूचना पर धरियावद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को धरियावद रेफरल हॉस्पिटल लाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. अवधेश बैरवा ने प्राथमिक उपचार कर बच्ची को प्रतापगढ़ के लिए रैफर कर दिया।

डॉ. अवधेश बैरवा ने बताया कि बालिका का जन्म शुक्रवार को ही हुआ है। यह डिलेवरी किसी सरकारी हॉस्पिटल में नही की गई। बच्ची का वजन 1 किलो 412 ग्राम है। इससे लगता है कि यह प्री-मैच्योर डिलेवरी है। साधरण 9 माह के गर्भ के बच्चे का वजन ढाई से तीन किलो होता है बच्ची स्वस्थ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस पहाड़ी पर काफी जंगली जानवर रहते है। ऐसा लगता है कि बच्ची को यहां छोड़ने का मकसद यह था कि जंगली जानवर उसे अपना शिकार बना लेंगे।

Back to top button