एयर इंडिया को बड़ी राहत, इन 6 एयरपोर्ट्स पर फिर से…

सरकारी स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियों ने देश के 6 हवाईअड्डों पर सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति फिर से बहाल कर दी है. दरअसल देनदारी बढ़ जाने से ईंधन आपूर्ति 22 अगस्त को बंद कर दी गई थी. लेकिन अब बकाया राशियों को लेकर बनी सहमति के बाद ईंधन आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है.

बकाये की राशि को लेकर बनी सहमति 

इंडियन ऑयल के नेतृत्व में ओएमसी ने बकाये का भुगतान न किए जाने के कारण 6 हवाई अड्डों -रांची, मोहाली, पटना, विशाखापत्तन, पुणे और कोचीन- पर जेट ईंधन आपूर्ति बंद कर दी थी.

घर के नवीनीकरण के लिए बजाज फिनसर्व Personal Loan के साथ अपने घर को दें एक नया रूप

ओएमसी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया को ईंधन आपूर्ति सभी 6 हवाई अड्डों पर शनिवार शाम से फिर से शुरू कर दी गई. बकाये के भुगतान को लेकर एक समझौता हो गया है.

सप्लाई रोकने के पीछे यह था तर्क

दरअसल कर्ज में डूबी हुई एअर इंडिया समस्‍या से जूझ रही है. 22 अगस्त को इंडियन ऑयल समेत अन्‍य पेट्रोलियम कंपनियों (ओएमसीज) ने बकाये का भुगतान नहीं करने की वजह से 6 एयरपोर्ट पर एअर इंडिया को ईंधन की सप्‍लाई रोक दी थी. जिसके बाद इंडियन ऑयल की ओर से कहा गया था कि IOC एअर इंडिया को 90 दिन के लिए उधार देता है, लेकिन बीते कुछ समय से बकाया बढ़ता चला गया और 240 दिन तक पहुंच गया.

गौरतलब है कि एअर इंडिया पर ईंधन का बकाया करीब 5,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. शुरुआत में ईंधन रोके जाने से कोच्चि एयरपोर्ट पर सेवाएं बाधित हुई थीं. हालांकि मामले को लेकर दोनों तरफ से बातचीत जारी थी और सुलह के बाद एक बार फिर से इन 6 एयरपोर्ट्स पर ईंधन की सप्लाई की जा रही है.

Back to top button