उपनगरीय बस अनियंत्रित होकर रैलिंग में घुसने से, 6 घायल

तेज रफ्तार उपनगरीय बस अनियंत्रित होकर रैलिंग में जा घुसी। इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना रंगवासा रेलवे ब्रिज के पास हुई।

बस पीथमपुर से इन्दौर की ओर आ रही थी तभी अनियंत्रित होकर रैलिंग में घुस गई। इस हादसे में आधा दर्जन महिला, पुरुष को चोट आई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में 108 एम्बुलेंस से लाया गया। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
Back to top button