उन्‍नाव दुष्‍कर्म में दिनेश शर्मा बोले, मैं आपसे बहस नहीं कर रहा हूँ…..पढ़े पूरी खबर

 केजीएमयू के ब्राउन हाल मे आयोजित मुख स्वच्छता दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उप मुख्यमंत्री डॉ द‍िनेश शर्मा ने उन्‍नाव दुष्‍कर्म पीड़िता को लेकर पूछेे गए सवाल पर कहा कि पीड‍ि़ता को हर प्रकार की सुरक्षा मुहैया कराई गयी है। Cbi जांच की बात उठी वो भी मान ली गयी। रही बात सुप्रीम कोर्ट की तो उस पर न आप टिप्पणी कर सकते हैं और न मैं। जो आदेश होगा उसे सबको मानना होगा।

केजीएमयू मेंं आयोज‍ित कार्यक्रम के बाद उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता से संबंधित मीडिया के सवाल हुए तो वे बचते नजर आये। उनसे पूछा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रेपकांड पीड़िता के सभी ट्रायल लखनऊ से बाहर स्थानातरित किये जाएं क्योंकि यहाँ सुरक्षित महौल नहीं है। आप पीड़िता को एक सुरक्षित ट्रायल भी मुहैया नहीं करा पाये?

मैं आपसे बहस नहीं कर रहा हूँ : दिनेश शर्मा

सवाल तल्ख हो रहे थे,  जिससे उप मुख्यमंत्री झुंझला उठे। सवाल हुआ कि आपकी पार्टी कह रही है कि सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है, जबकि ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं है। इस पर नाराज होते हुए दिनेश शर्मा बोले,  मैं आपसे बहस नहीं कर रहा हूँ। फिर तुरंत ही खुद को संभाल लिया। कहा पार्टी अध्यक्ष ही पार्टी का डॉक्यूमेंट है। इतना कहकर वे बाकी सवालो का जवाब दिये बिना आगे बढ़ गए और कार में बैठकर चले गए।

Back to top button