ईडी के ऑफिस चाकू लेकर पहुंची रिया चक्रवर्ती? सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्‍वीर

मुंबई। आज सुबह के बाद से सोशल मीडिया पर एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती की एक तस्‍वीर वायरल हो रही है। इस तस्‍वीर में दावा किया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती आज ईडी के ऑफिस में चाकू लेकर पहुंच गईं। आखिर इस तस्‍वीर की सच्‍चाई क्‍या है इसको लेकर विश्‍ववार्ता डॉट कॉम ने पड़ताल की है।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्‍य आरोपी मानी जा रही है। इसको लेकर आज ईडी ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। पहले तो रिया ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देकर पेशी टालने की कोशिश की लेकिन ईडी के कड़ा रुख अपनाने के बाद रिया को मजबूरन ईडी के ऑफिस में पूछताछ के लिए जाना पड़ा। रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी मौजूद रहे।

अब बात करते हैं वायरल तस्‍वीर की। इस तस्‍वीर को रिया के ईडी के ऑफिस पहुंचने की तस्‍वीर बताकर शेयर किया जा रहा है। इस तस्‍वीर में रिया अपने हाथ में एक चाकू लेकर दिख रही हैं। तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया खासकर फेसबुक पर वायरल हो रही है।

इस तस्‍वीर के बारे में कहा जा रहा है कि रिया ने सफेद दुपट्टे के साथ हाथ में कुछ पकड़ा हुआ है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों उसने हाथ में चाकू पकड़ा हुआ है। जैसे ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोग इसे धड़ाधड़ शेयर करने लगे।

आपको बता दें कि तस्‍वीर में जैसा दिख रहा है वैसा कुछ नहीं है। दरअसल हुआ ऐसा कि जब एक फोटोग्राफर ने इस फोटो को लिया तो उसके एंगल की वजह से ऐसा हुआ। इस तस्‍वीर में रिया के हाथ में चाकू जैसी जो चीज दिख रही दरअसल वह एक कागज है, जिसे रिया ने कुछ ऐसे मोड़ कर पकड़ा है जिससे वह चाकू जैसा लग रहा है। लेकिन इतना जरूर साफ है कि रिया के पास चाकू जैसा कुछ भी हथियार नहीं था। सिर्फ फोटो में कुछ नुकीली सी चीज दिख रही है जिसे सोशल मीडिया पर चाकू का नाम दे दिया गया है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। अब इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Back to top button