इस लड़की को हुई अजीब तरह की बीमारी, केवल रात मे करती हैं ऐसी हरकत 

कहते है इंसान को कब कौनसी बीमारी हो जाए इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है। आज आपको एक ऐसा ही मामला बता रहे है। जिसमे एक लड़की को अजीब तरह की बीमारी हो गई। चौंकाने वाली बात तो यह है कि जैसे जैसे दिन चढ़ता है लड़की की आवाज बंद हो जाती है। और रात होते ही वापस लड़की बोलने लगती है। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का बताया जा रहा है।इस लड़की को हुई अजीब तरह की बीमारी, केवल रात मे करती हैं ऐसी हरकत 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह दिन में गुमसुम रहती है। कुछ भी नहीं बोलती। शाम ढलते ही बेड से उठती है और रात होते ही कुछ बोलेने का प्रयास करती है। बड़ी कोशिश के बाद बच्ची हल्की आवाज निकाल पाती है। और कुछ कहने का प्रयास करती है। बता दें कि ये दिन में किए जाने वाले प्रत्येक काम रात मे करती है।

वहीं लड़की की इस अनोखी बीमारी को देखकर चिकित्सक भी परेशान है। चिकित्सकों को कहना है कि युवती को रिट्रोग्रेट इम्नीजिया नामक रोग हो गया है। बता दें कि ये युवती जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मे पिछले तीन साल से भर्ती है। जिसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि एक सड़क हादसे के बाद बच्ची को यहां भर्ती कराया गया है। इलाज से उसकी चोट तो ठीक हो गई लकिन उसकी याददास्त चली गई। चिकित्सकों का कहना है कि उसकी याददास्त वापस लाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। युवती को संगीत थेरेपी भी दी गई है। साथ ही ऑडियो रिकॉर्डर लगाया गया है।

लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। वहीं लंबे समय तक भर्ती रहने की वजह से यहा के कर्मचारी और चिकित्सक इसका खर्च वहन करते हैं। लड़की के बारे मे जानकरी देते हुए वार्ड ब्वॉय सलीम ने बताया कि उसकी जरूरत का सारा सामान जूनियर डॉक्टर, स्टाफ नर्स और कर्मचारी उपलब्ध कराते हैं। इसके बाद रात होते ही वह अपना सारा काम करती है।

Back to top button