इस कश्मीरी खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच में ही किया राष्ट्रगान का अपमान

कानपुर। जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल अपने डेब्यू मैच से ही चर्चा में छा गए है। इनके चर्चा में आने का कारण मैच में इनका शानदार परफॉर्मेस नहीं बल्कि राष्ट्रगान का अपमान है। इंग्लैंड के खिलाफ गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय टीम में पदार्पण कर रहे परवेज रसूल राष्ट्रगान के समय कुछ चबाते हुए देखे गये।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह तेजी से ट्रेंड करने लगे और लोगों की तीखी आलोचनाओं का शिकार बने। लोगों ने दावा किया कि वह च्यूइंगम चबा रहे थे।
इंग्लैंड और भारत के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच शुरू होने के ठीक पहले राष्ट्रगान के समय परवेज रसूल च्यूइंगम चबाते हुए लाइव कैमरे में कैद हुए।
जब उनकी ये हरकत सोशल साइट्स पर वायरल हुई , तो परवेज की जमकर आलाचनाएं शुरू हो गईं। गणतंत्र दिवस के दिन ऐसी हरकत होने से फैंस और ज्यादा गुस्से में आ गए और ट्विटर पर जमकर कमेंट्स किए। लोगों ने उनसे पूछा कि राष्ट्रगान से अधिक महत्वपूर्ण था च्यूइंगम ? साथ ही बीसीसीआई और कप्तान कोहली से कार्रवाई की मांग की गई।





