इन food से बनाएं अपनी स्किन ग्लोइंग एंड नेचुरल

गर्मियों में स्किन की समस्या होना आम बात है। सभी प्रकार के फलों और सब्जियों को उपभोग करने से कई जीवनशैली-संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं को कम किया जा सकता है। हम जो खाते हैं वैसी ही सेहत होती है। यह बात आपकी के लिए भी सटीक है। आप जो खाते हैं वह आपकी त्वचा को भी प्रभावित करता है। त्वचा का बचाव करने के लिए यह जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन किया जाए। इससे आपके शरीर में नमी बनी रहती और सूखेपन से बचाव होता है। 

चुकंदर

कई लोग चुकंदर का प्रयोग चेहरे पर पड़े मुंहासे ठीक करने और बालों से रूसी भगाने के लिये भी करते हैं। चुकंदर के प्रयोग से आप जवां दिख सकती हैं और रूखी त्‍वचा को बाय बाय कह सकती हैं। आप रोज की डाइट में चुकंदर के कुछ टुकड़ों को शामिल कर सकतीं हैं। चुकन्दर में आप हल्का- हल्का नमक डालकर खा सकती हैं। या फिर चुकंदर पसंद नहीं है तो आप इसे मैश कर किसी भी फ्रूट्स के साथ मिक्स कर खा सकतीं हैं। इसे रोज खाने से चेहरा साफ और फ्रेश दिखने लगेगा।

these superfoods make your skin glowing read what this amazing food

बादाम

बादाम शरीर में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स सारी चीजों की कमी को दूर करता है। बादाम से आपकी स्किन भी अच्छी रहती है। बादाम याददाश्त मज़बूत करने के लिए रामबाण माना जाता है। पानी में रात भर भीगे बादाम को रखकर सुबह छिल्के हटाकर इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपकी स्किन का ग्लो बढ़ेगा। 

these superfoods make your skin glowing read what this amazing food

तरबूज़

स्किन की समस्या उन लोगों को कम होती है जो तरबूज़ का सेवन नियमित रूप से करते है। ताज़ा तरबूज़ मीठे स्वाद और अनेक गुणों के कारण गर्मी से निपटने में मदद करता हैं। तरबूज के अन्य लाभों में स्वस्थ रंग और बाल की वृद्धि, ऊर्जा का उच्च स्तोत्र और वजन कम करने के लिए लाभकारी माना जाता है। इन पोषक तत्वों में विटामिन सी है जो कई फलों और सब्जियों में तरबूज शामिल है। तरबूज़ में 90 % पानी होने से ये शरीर की गर्मी को कम करता है। सूजन, डिहाइड्रेशन, कब्ज, कैंसर को रोकने और स्वस्थ पाचन तंत्र की नियमितता को बढ़ावा देने में मदद करता है।

these superfoods make your skin glowing read what this amazing food

 

गाजर

गाजर खाने से निखरती है स्किन क्योंकि गाजर पेट की समस्‍याओं को दूर कर खून की सफाई करती है। ऐसे में स्‍किन भी अच्‍छी रहती है और कील-मुंहासों से छुटकारा मिल जाता है। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है। आंखों की अच्‍छी सेहत के लिए विटामिन A बहुत ही जरूरी है। जिन लोगों को नजर यानि आंखों की कमजोरी होती है उन्‍हें रोजाना गाजर खानी चाहिए। 

 

Back to top button